BREAKING NEWS
BIG NEWS : नाकाबंदी तोड़कर भाग रहा था तस्कर, खाकी ने.. <<     KHABAR : मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर एमपीएल क्रिकेट लीग का आगाज, 15.. <<     रामद्वारा धाम विवाद पर नगर बंद, रतलाम के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रतलाम सैलाना में रामद्वारा धाम विवाद पर.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में ऑपरेशन.. <<     BIG NEWS : मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव का संदेश-विकसित.. <<     NEWS : नारको कोऑर्डिनेशन सेंटर की बैठक संपन्न,.. <<     NEWS : आधार सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने ऑपरेटरों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्लोबल फैटी लिवर दिवस पर जिला चिकित्सालय.. <<     KHABAR : सड़क न बनने तक गांव न आने की बात पर अडिग रहे.. <<     BIG REPORT : नीमच में पेयजल व्यवस्था सुधार के लिए 22.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जमीन दो या न्याय दो- प्रशासनिक दफ्तरों के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे रमेशचंद्र परिहार, परिवार में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 15, 2023, 3:08 pm
BIG NEWS : कक्षा 5 और 8 का रिजल्ट हुआ घोषित, सरकारी स्कूल ने मारी बाजी, ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों ने पछाड़ा शहरी छात्रों को, ऑनलाइन भी देख सकते परिणाम, पढ़े खबर  

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में पहली बार बोर्ड पैटर्न पर आयोजित कक्षा 5 और कक्षा 8 की वार्षिक परीक्षाओं का परिणाम मध्य प्रदेश के राज्य शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार द्वारा घोषित कर दिया गया। रिजल्ट भी बोर्ड पैटर्न पर घोषित किया गया है। स्टूडेंट ऑनलाइन अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

पांचवीं और आठवीं की परीक्षा में इस साल प्रदेश भर से 4 लाख 73 हजार छात्र शामिल हुए हैं। इसके लिए 12,364 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। 5वीं का रिजल्ट 82.27 प्रतिशत रहा। 8वीं में 76.09 प्रतिशत स्टूडेंट्स सफल रहे। शहरों के मुकाबले ग्रामीण इलाकों के बच्चों ने बेहतर परफॉर्म किया है। 5वीं में ग्रामीण इलाकों के 86.58 प्रतिशत स्टूडेंट्स रहे, शहरों में यह आंकड़ा 72.73 प्रतिशत रहा। 8वीं में ग्रामीण इलाकों से 78.96 प्रतिशत और शहरी इलाकों से 68.83 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल रहे हैं। छात्रों के मुकाबले छात्राओं का रिजल्ट बेहतर रहा है। 5वीं में 84.3 प्रतिशत छात्राएं पास हुई हैं। छात्रों का प्रतिशत 80.3 प्रतिशत है। 8वीं में 78.9 प्रतिशत छात्राएं सफल रहीं। 73.5 प्रतिशत छात्र 8वीं में पास हुए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE