BREAKING NEWS
BIG NEWS : नाकाबंदी तोड़कर भाग रहा था तस्कर, खाकी ने.. <<     KHABAR : मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर एमपीएल क्रिकेट लीग का आगाज, 15.. <<     रामद्वारा धाम विवाद पर नगर बंद, रतलाम के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रतलाम सैलाना में रामद्वारा धाम विवाद पर.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में ऑपरेशन.. <<     BIG NEWS : मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव का संदेश-विकसित.. <<     NEWS : नारको कोऑर्डिनेशन सेंटर की बैठक संपन्न,.. <<     NEWS : आधार सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने ऑपरेटरों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्लोबल फैटी लिवर दिवस पर जिला चिकित्सालय.. <<     KHABAR : सड़क न बनने तक गांव न आने की बात पर अडिग रहे.. <<     BIG REPORT : नीमच में पेयजल व्यवस्था सुधार के लिए 22.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जमीन दो या न्याय दो- प्रशासनिक दफ्तरों के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे रमेशचंद्र परिहार, परिवार में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 15, 2023, 3:38 pm
KHABAR : पशुओं के त्वरित उपचार के लिए जिले को मिली अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस पांच एम्बुलेंस, सीएम ने हरी झंड दिखाकर किया रवाना, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। जिले में पशुओं के त्वरित उपचार के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त 5 एम्बुलेस प्राप्त हुई हैं। यह एम्बुलेंस भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में हरी झंडी दिखाकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर के लिये रवाना की थी।
उप संचालक पशु चिकित्सा डॉ. अशोक कुमार बरेठिया ने बताया कि इंदौर जिले को पांच एम्बुलेंस प्राप्त हो गई है। हर एम्बुलेंस इलाज की आधुनिक सुविधाओं से लैस है। हर वाहन में एक पशु चिकित्सक, पैरावेट और ड्रायवर कम सहायक होगें। पशुओं के इलाज या आपात स्थिति में टोल फ्री नंबर 1962 पर कॉल करना होगा। जो भी व्यक्ति कॉल करेगा, चाहे वह पशु पालक हो या अन्य कोई उसे 150 रूपये शुल्क देना होगा। यह शुल्क एम्बुलेंस के दुरूपयोग को रोकने के लिये तय किया गया है।  रियायती शुल्क रखने से जरूरतमंद पशुपालक को लाभ मिलेगा। जिले में पांच एम्बुलेंस आ जाने से पशु स्वास्थ्य सेवाओं में वृद्धि हुई है। अब दूरस्थ ग्रामीण अंचल में भी किफायती दरों पर पशु स्वास्थ सेवा उपलब्ध होगी।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE