BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्राम पटियाल के मोडेश्वर महादेव में 9.. <<     KHABAR : नीमच सिटी के डॉ. बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर मीना की अध्यक्षता में रबी 2023-24 एवं.. <<     KHABAR : अखिल भारतीय कलामन्दिर संस्था भोपाल का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पत्रकार खण्डेलवाल स्मृति पांच दिवसीय.. <<     KHABAR : आरटीआई एक्टिविस्ट रमाकांत कौरव को मिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एसबीआई बैंक शाखा सिंगोली के प्रबंधक.. <<     KHABAR : श्री अग्रेसन सोश्यल ग्रुप ने किया 3 दिनी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सागर में धामोनी वाले बाबा का सालाना उर्स.. <<     MANDI BHAV : आवक कम होने की वजह से चना के दामों में रही.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्रामीण महिलाओं की आजीविका बढ़ाने एवं.. <<     BIG BREAKING : एमपी में भीषण सड़क हादसा, बारातियों से.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : धनोरा में श्री सीताराम महायज्ञ हनुमंत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 3, 2023, 7:52 pm
KHABAR : राष्ट्रीय वाहक जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत मलेरिया रोकथाम के लिए निकाली जनजागरूकता रैली, पढ़े खबर 

Share On:-

सीधी। राष्ट्रीय वाहक जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत् सीधी जिले में मलेरिया निरोधक माह जून 2023 में मलेरिया उन्मूलन हेतु शुक्रवार को जिला चिकित्सालय सीधी से डॉ. आई.जे. गुप्ता मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा डॉ.एस.बी. खरे सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक सीधी द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया गया। मलेरिया जन जागरूकता रैली में जिला मलेरिया अधिकारी हरिओम सिंह, डॉ. लक्ष्णम पटेल, ज्ञानेन्द्र कुमार पाठक एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित हुए।

जिला मलेरिया अधिकारी सिंह ने बताया कि रैली का उद्देश्य आमजन को मलेरिया से बचाव एवं उपचार के प्रति जागरूक करना है। मानसून काल प्रारम्भ होने के पूर्व मच्छरों की संख्या को नियंत्रित कर मलेरिया की रोकथाम हेतु विभिन्न प्रकार के उपायों की जानकारी नारे एवं पम्पलेट के माध्यम से आमजन तक पहुंचाया जा रहा है। कोई भी बुखार मलेरिया हो सकता है, इसलिए खूँन की जॉंच कराना आवश्यक है, जिससे मलेरिया मरीज की पहचान कर उन्हें पूर्ण उपचार प्रदान किया जा सके। मलेरिया की जॉंच व पूर्ण उपचार प्रत्येक आशा कार्यकर्ता तक निःशुल्क उपलब्ध है। सीधी जिले में मुख्य रूप से वाइवेक्स एवं फैल्सीफेरम मलेरिया मरीज मिलते हैं। वाइवेक्स प्रकार का मलेरिया होने पर 14 दिन का पूर्ण उपचार लेना एवं फैल्सीफेरम वाले मलेरिया रोगी को 03 दिन का पूर्ण उपचार लेना अत्यन्त आवश्यक है। मलेरिया का पूर्ण उपचार न होना या न लेना, दोनों स्थितियॉं घातक हो सकती हैं। रैली के समापन पर जिला मलेरिया अधिकारी द्वारा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को मलेरिया के उन्मूलन हेतु कार्य करने एवं दूसरों को भी जागरूक करने के लिए शपथ दिलाई गई।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE