नीमच। यादव मंडी नीमच सिटी स्थित डॉ. बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर मांगलिक भवन पर गौरव और प्रतिभाओं का सम्मान समारोह कार्यक्रम को आयोजित किया गया। इस दौरान यादव समाज के वरिष्ठजन और सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम में 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं और महाविद्यालय की परीक्षाओं में अच्छे अंक हासिल करने वाले समाज के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही शासकीय सेवा से सेवानिवृत्ति हुए समाज के वरिष्ठजनों का भी सम्मान किया गया। सभी को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
कार्यक्रम के अतिथि के रूप में विधायक दिलीप सिंह परिहार, संतोष चोपड़ा, समाज अध्यक्ष रवि यादव, हेमंत हरित, रमेश कदम, घनश्याम अंब, यशवंत गोयल, दारा सिंह यादव, ज्योति यादव, भरत यादव मंचासीन रहे। इस दौरान समाज के वरिष्ठजनों और मार्गदर्शकों की ओर से शिक्षा और करियर के क्षेत्र में मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज की महिला पुरुष छात्र-छात्राओं मौजूद रहे।