देवास। आशीष गुप्ता रोज सुबह 6 साइकल से इंदौर जाते हैं। इंदौर से वापस लौटते हैं करीब 55 किलोमीटर साइकल पर डे चलाते हैं हमारे संवाददाता से चर्चा में आशीष गुप्ता का कहना है की लोगों को समाज को एक संदेश देना है कि आप आपकी दिनचर्या में साईकिल को इस्तेमाल करें आप भी स्वस्थ रहेंगे और पर्यावरण को स्वच्छ बनाएंगे। ओडैक्स इंडिया द्वारा एक प्रतियोगिता जून के पहले सप्ताह में हुई थी जिसमें मुंबई से धूलिया धूलिया से मुंबई 40 घंटे में 600 किलोमीटर साइकिलिंग करना था जिसमें 41 लोगों ने भाग लिया था 12 लोगों ने 40 घंटे में 600 किलोमीटर साइकिल चलाई थी जिसमें आशीष गुप्ता ने 39 घंटे में 600 किलोमीटर साइकिल चलाकर मध्यप्रदेश के देवास का नाम रोशन किया ओर यह प्रतियोगिता जीती।अब अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता अगस्त के माह में होने जा रही है जिसमें फ्रांस से पेरिस 12 किलोमीटर की है पर योगिता रहेगी इसमें देवास के आशीष गुप्ता भाग्य लेंगे।