BREAKING NEWS
KHABAR : शिक्षकों से 15 करोड़ कमाने की तैयारी में.. <<     KHABAR : मेडिकल कॉलेज में पौने दो करोड़ का घोटाला,.. <<     शाजापुर में यूसीसी (UCC) बिल के विरोध में.. <<     KHABAR : हातोद में एकेवीएन इंडस्ट्रियल एरिया की.. <<     KHABAR : Gen-Z- अंदाज में छात्राओं का विरोध, हॉस्टल से.. <<     KHABAR : शाजापुर में यूसीसी बिल के विरोध में.. <<     KHABAR : भाजपा नेता के निवास पर टीकोंन धाम वाले.. <<     KHABAR : गौमाता के मुद्दे पर गरजे हिंदू संगठन,.. <<     KHABAR : जेन अल्फा के आंदोलन के आगे झुका प्रशासन,.. <<     शहडोल में आदिवासी छात्राओं का फूटा गुस्सा,.. <<     KHABAR : समान नागरिक संहिता विधेयक पर मुस्लिम.. <<     धार: सरदारपुर के हातोद AKVN इंडस्ट्रियल एरिया.. <<     BIG NEWS : गरोठ के ढाकनी गांव में भयानक हादसा, चाय.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के जावद में तस्करों की चाल.. <<     KHABAR : 100वें सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ एवं.. <<     देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, 42 टन शक्कर की खेप.. <<     बड़वानी में नहीं थम रही किसानों की आफत, करी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 22, 2023, 3:27 pm
BIG NEWS : विश्‍व योग दिवस की संध्या पर राजयोग तपस्या का विशाल आयोजन, विधायक तथा अन्य नेता व पदाधिकारी भी सम्मिलित हुए, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जहाँ एक और योग और प्राणायाम का अपना महत्व है वहीं दूसरी और राजयोग मेडिटेशन अपने आप में शारिरीक, मानसिक व बौद्धिक विकास के लिए संपूर्ण योग है। योग का अर्थ है दो का मिलन, राजयोग में चैतन्य आत्मा का सर्वशक्तिवान परमात्मा से मिलन होता है, जिससे व्यक्ति का निजी, पारिवारिक व सामाजिक जीवन सुख, शान्ति सम्पन्न होकर चरित्र को भी उचांईयां प्रदान करता है। उक्त विचार ब्रह्माकुमारी संस्थान की सबझोन संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने पावन धाम के विशाल सद्‌भावना सभागार में संध्या से रात्रि तक चली गहन राजयोग तपस्या के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किये। इस राजयोग तपस्या कार्यक्रम में दो घण्टे से अधिक संपूर्ण एकाग्रता व गहन शांति के अनुभवों के साथ बड़ी संख्या में ब्रह्मावत्सों ने शिरकत की। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक दिलीप सिंह परिहार ने भारत के विश्‍व गुरू बनने की कामना के साथ राजयोग एवं ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा की जा रही सेवाओं की भरपूर सराहना की। बी के सविता दीदी, राजयोगी बी के सुरेन्द्र भाई, विधायक दिलीप सिंह परिहार, भाजपा के वरिष्ठ नेता व समाजसेवी संतोष चौपड़ा, कृति के अध्यक्ष इंजि बीएल गौर, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष हेमन्त हरित एवं राजयोगिनी बीके श्रुति बहन आदि ने चैतन्य महादीप सर्वशक्तिवान शिवबाबा की स्मृति में दीप प्रज्‍जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर संतोष चौपड़ा को जन्मदिन की बधाई देकर सविता दीदी द्वारा आत्मस्मृति का तिलक प्रदान किया गया तथा बी के सुरेन्द्र भाई ने माउण्ट आबू के प्रसाद से मुंह मीठा करवाया तथा विधायक सहित सभी अतिथियों को ईश्‍वरीय वरदान के मार्गदर्शक कार्ड प्रदान किये गए। कार्यक्रम का संचालन बीके श्रुति बहन ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE