कसरावद। तहसील के अंतर्गत ग्राम खमलाय में शासकीय चरनोई की भूमि पर काटी गई कालोनी में स्थानीय प्रशासन और पुलिस द्वारा अतिक्रमण हटाने की एक बड़ी कारवाई की गई। कसरावद एसडीएम अग्रिम कुमार और मंडलेश्वर एसडीओपी मनोहर सिंह गवली द्वारा भारी पुलिस फोर्स की मोजूदगी में पोकलेन व जेसीबी की मदद से दो मंजिले पक्के मकानों को ढहाने की कारवाई की गई। जहां पल भर में मकान जमींदोज होते दिखाई दिए।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर शिवराजसिंह वर्मा को जनसुनवाई में शिकायत के बाद 27 मार्च को कसरावद एसडीएम अग्रिम कुमार ने कसरावद के नायब तहसीलदार को जॉच के आदेश दिए थे। जॉच के बाद प्रशासन द्वारा एक बडी कार्यवाही करते हुए कुल 4 मकानो पर की कार्यवाही की गई। वही प्रशासन द्वारा भूस्वामी ग्यारसी बाई पति कालुराम निवासी मर्दाना सनावद को भी कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया था। साथ ही स्थानीय पटवारी द्वारा इस अवैध कालोनी में 18 लोगो के विरूद्ध अतिक्रमण की रिपोर्ट नायब तहसीलदार को पेश की गई थी। जिसके बाद बुधवार की देर शाम को प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की मोजूदगी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कारवाई की गई। अतिक्रमण हटाने की कारवाई को लेकर नायब तहसीलदार पंकज जाट का कहना है कि यहां पर कुल 6 स्थानों पर से अतिक्रमण हटाने की कारवाई की गई। जिनमे से चार पक्के मकान थे।
सभी को नोटिस दिए जाने के बाद कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम और एसडीओपी के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने की कारवाई की गई। वही मंडलेश्वर एसडीओपी मनोहर सिंह गवली का कहना है कि तहसीलदार कसरावद द्वारा अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण हटाने की कारवाई की गई। इस दौरान मंडलेश्वर एसडीओपी कसरावद पुलिस बल और थाना प्रभारी, बलकवाड़ा थाना प्रभारी एवं पुलिस बल और अन्य थानों का पुलिस बल लगाया था।