BREAKING NEWS
KHABAR : शिक्षकों से 15 करोड़ कमाने की तैयारी में.. <<     KHABAR : मेडिकल कॉलेज में पौने दो करोड़ का घोटाला,.. <<     शाजापुर में यूसीसी (UCC) बिल के विरोध में.. <<     KHABAR : हातोद में एकेवीएन इंडस्ट्रियल एरिया की.. <<     KHABAR : Gen-Z- अंदाज में छात्राओं का विरोध, हॉस्टल से.. <<     KHABAR : शाजापुर में यूसीसी बिल के विरोध में.. <<     KHABAR : भाजपा नेता के निवास पर टीकोंन धाम वाले.. <<     KHABAR : गौमाता के मुद्दे पर गरजे हिंदू संगठन,.. <<     KHABAR : जेन अल्फा के आंदोलन के आगे झुका प्रशासन,.. <<     शहडोल में आदिवासी छात्राओं का फूटा गुस्सा,.. <<     KHABAR : समान नागरिक संहिता विधेयक पर मुस्लिम.. <<     धार: सरदारपुर के हातोद AKVN इंडस्ट्रियल एरिया.. <<     BIG NEWS : गरोठ के ढाकनी गांव में भयानक हादसा, चाय.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के जावद में तस्करों की चाल.. <<     KHABAR : 100वें सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ एवं.. <<     देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, 42 टन शक्कर की खेप.. <<     बड़वानी में नहीं थम रही किसानों की आफत, करी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 22, 2023, 4:21 pm
BIG REPORT : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन जेल परिसर में हुआ, बंदियों को योग के महत्व की दी जानकारी, पढ़े खबर  

Share On:-

विदिशा। जिला जेल एवं उप जेल में भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर परिसर में बंदियों के द्वारा योगाभ्यास किया गया। प्रभारी प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष राजीव कुमार अयाची के मार्गदर्शन में तथा जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मसूद अहमद खॉन के निर्देशन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की प्रातः सात बजे जिला जेल विदिशा में बंदियो हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा योग शिविर का आयोजन किया गया था।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव खॉन ने बताया कि बंदियों को योग के महत्व की विस्तृत जानकारी देते हुए स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है हम योग के माध्यम से स्वस्थ शरीर प्राप्त कर सकते है। योग से मानसिक शांति भी प्राप्त होती है अनेक प्रकार के नकारात्मक विचार हमारे मनोमस्तिष्क में उपजते नहीें है। उन्होंने सभी बंदियो से कहा कि हर रोज प्रातः काल कम से कम आधा घंटा योग अवश्य करें। इस अवसर पर जेल अधीक्षक प्रियदर्शन श्रीवास्तव समेत अन्य स्टाफ व बंदीगणों ने भी योग की विभिन्न मुद्राओ में सहभागिता निभाई है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE