कंजार्डा। पठार पर चोरों के आतंक के कारण पठार अपने आप को असुरक्षित महसूस करने लगा है। विगत एक पखवाड़े से पठार पर रोजाना चोर आ रहे हैं। ग्रामीणों की काफी मशक्कत के बाद भी चोर उनके हाथ नहीं लग रहे हैं। रात में प्रत्येक ग्रामीण चोरों के भय के कारण रात भर सो नहीं पा रहे हैं। चोरों के भय के कारण लोगों को रात्रि में रातीजगा करना पड़ रहा है। चोर भी कुछ मकानों को टारगेट कर रहे हैं। विगत 1 सप्ताह में लाखों की चोरियां और लाखों के जेवरात चोरी हो चुके हैं लेकिन पुलिस आज तक चोरों का पता नहीं लगा सकी। रात होते ही स्थानीय ग्रुपों में चोरों की चर्चा शुरू हो जाती है व्हाट्सएप के माध्यम से चोरों की अपडेट ग्रामीण आपस में दे रहे हैं लेकिन चोर उनकी पकड़ से हर बार दूर हैं। रात का चौकीदार भी गस्त नही कर रहे है। पुलिस भी चोरों पर नियंत्रण नहीं कर पा रही है पुलिस दूसरे गांव में जाती है तो चोर किसी और गांव में अपना कमाल दिखाते हैं।
ग्रामीणों ने जिला पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि इन चोरों को पकड़ने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था की जाए। ग्रामीणों का कहना है कि रात्रि में कभी चोर उनके हाथ लग गए तो उनका क्या हश्र होगा यह तो समय ही बताएगा। कुछ दिन पहले रात्रि में एक व्यक्ति को ग्रामीणों ने पकड़ा और उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया जिसे पूछताछ किए बिना छोड़ दिया यदि उसी से कड़ाई से पूछताछ की जाती तो कुछ सुराग हाथ आ सकते थे। बुधवार गुरुवार की रात्रि में चोरों ने आराम नगर में आनंद शिवाल पिता मदन शिवाल और पद्मेश रेगर के घर में घुस कर चोरी का प्रयास किया किंतु घर वालो के उठ जाने के कारण चोरों के हाथ कुछ नही लगा। चोर वहां से फरार हो गए। पुलिस प्रशासन क्या कर रही है। हर ग्रामीण की जुबान पर यही सवाल है। चौकीदारो की रात्रि गस्त चालू की जाए।