BREAKING NEWS
KHABAR : शिक्षकों से 15 करोड़ कमाने की तैयारी में.. <<     KHABAR : मेडिकल कॉलेज में पौने दो करोड़ का घोटाला,.. <<     शाजापुर में यूसीसी (UCC) बिल के विरोध में.. <<     KHABAR : हातोद में एकेवीएन इंडस्ट्रियल एरिया की.. <<     KHABAR : Gen-Z- अंदाज में छात्राओं का विरोध, हॉस्टल से.. <<     KHABAR : शाजापुर में यूसीसी बिल के विरोध में.. <<     KHABAR : भाजपा नेता के निवास पर टीकोंन धाम वाले.. <<     KHABAR : गौमाता के मुद्दे पर गरजे हिंदू संगठन,.. <<     KHABAR : जेन अल्फा के आंदोलन के आगे झुका प्रशासन,.. <<     शहडोल में आदिवासी छात्राओं का फूटा गुस्सा,.. <<     KHABAR : समान नागरिक संहिता विधेयक पर मुस्लिम.. <<     धार: सरदारपुर के हातोद AKVN इंडस्ट्रियल एरिया.. <<     BIG NEWS : गरोठ के ढाकनी गांव में भयानक हादसा, चाय.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के जावद में तस्करों की चाल.. <<     KHABAR : 100वें सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ एवं.. <<     देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, 42 टन शक्कर की खेप.. <<     बड़वानी में नहीं थम रही किसानों की आफत, करी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 22, 2023, 8:38 pm
BIG BREAKING : नीमच जिले में फिर हुआ भयानक सड़क हादसा, बाइक पर बैठकर खाद बीज खरीदने सिंगोली जा रही थी महिला, तभी बीच रास्ते में हो गई ये बड़ी अनहोनी, दुर्घटना की सूचना मिलते ही गांव में पसरा मातम, पढ़े मेहबूब मेव की खबर 

Share On:-

सिंगोली। कस्बा स्थित ब्राम्हणी ब्रीज के पास गुरुवार दोपहर एक ऑल्टो कार की बाईक से जोरदार भिडंत हो गई। घटना में एक महिला की मौत, जबकि बाईक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
गुरुवार शाम पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिंगोली कस्बा स्थित ब्राम्हणी ब्रीज के पास दोपहर करीब साढ़े 12 बजे एक ऑल्टो कार की बाईक से जोरदार भिडंत हो गई।
घटना में रामपुरिया निवासी आदिवासी महिला रुकमा बाई पति नंदा भील उम्र 42 साल की मौत हो गई, जबकि बाईक चालक दुर्गालाल उर्फ कालू पिता नंदा भील उम्र 22 साल गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताया जाता है कि बाईक चालक और महिला आपसी रिश्ते में मां बेटा थे जो अपने गांव से बाईक पर सवार होकर खाद बीज खरीदने सिंगोली आ रहे थे, तब ही नीमच की ओर तेज गति से जाती ऑल्टो कार ने बाईक को जोरदार टक्कर मार दी। घटना में दोनो मांदृबेटा गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची सिंगोली पुलिस ने 
घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके पुत्र को सिर में गंभीर चोट होने से प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE