BREAKING NEWS
KHABAR : मेडिकल कॉलेज में पौने दो करोड़ का घोटाला,.. <<     शाजापुर में यूसीसी (UCC) बिल के विरोध में.. <<     KHABAR : हातोद में एकेवीएन इंडस्ट्रियल एरिया की.. <<     KHABAR : Gen-Z- अंदाज में छात्राओं का विरोध, हॉस्टल से.. <<     KHABAR : शाजापुर में यूसीसी बिल के विरोध में.. <<     KHABAR : भाजपा नेता के निवास पर टीकोंन धाम वाले.. <<     KHABAR : गौमाता के मुद्दे पर गरजे हिंदू संगठन,.. <<     KHABAR : जेन अल्फा के आंदोलन के आगे झुका प्रशासन,.. <<     शहडोल में आदिवासी छात्राओं का फूटा गुस्सा,.. <<     KHABAR : समान नागरिक संहिता विधेयक पर मुस्लिम.. <<     धार: सरदारपुर के हातोद AKVN इंडस्ट्रियल एरिया.. <<     BIG NEWS : गरोठ के ढाकनी गांव में भयानक हादसा, चाय.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के जावद में तस्करों की चाल.. <<     KHABAR : 100वें सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ एवं.. <<     देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, 42 टन शक्कर की खेप.. <<     बड़वानी में नहीं थम रही किसानों की आफत, करी.. <<     BIG NEWS : नीमच जिला अस्पताल में आधी रात बड़ा कांड, जब.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 23, 2023, 11:35 am
BIG NEWS : भोपाल-जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन और नीमच स्टेशन से रवानगी, जब चित्तौड़गढ़ से पहले महिला के साथ हुआ कुछ ऐसा तो मच गई अफरा-तफरी, सूचना मिलते ही आरपीएफ के जवानों ने लगाई दौड़, परिवार में पसरा मातम, पढ़े खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। भोपाल-जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक तबीयत बिगड़ने से एक महिला की मौत हो गई। दंपत्ति यात्रा पर निकले थे और महाकाल के दर्शन कर जयपुर के लिए जा रहे थे। ट्रेन में ही महिला की तबियत खराब हो गई। अगला स्टेशन चित्तौड़ आते ही महिला को आरपीएफ पुलिस की मदद से जिला हॉस्पिटल एडमिट करवाया गया। लेकिन इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। इसकी सूचना जीआरपी पुलिस को दी गई। महिला का पोस्टमार्टम कर शव उनके पति को सौंप दिया गया। माना जा रहा है संभवत महिला की मौत हार्ट अटैक से हुई।

अस्पताल में दौड़ा महिला ने दम- 
जीआरपी थाने के सांवर रावत ने बताया कि रात के करीब 8.10 बजे भोपाल-जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन में एक महिला भिवानी, हरियाणा निवासी सरोज कुमार अपने पति प्रेम कुमार राजपूत के साथ उज्जैन से चढ़ी। रात को ट्रेन में खाना खाने के बाद दोनों सो गए। बीच रास्ते में महिला की तबियत खराब हुई। इतने में अगला स्टेशन चित्तौड़गढ़ था। ट्रेन रात के करीब 2.30 बजे चित्तौड़गढ़ पहुंची। प्रेम कुमार ने प्लेटफार्म पर उतरकर आरपीएफ पुलिस की मदद ली। महिला की हालत देखकर पुलिस तुरंत उसे जिला हॉस्पिटल लेकर पहुंची और वहां एडमिट करवाया। जहां इलाज के दौरान सरोज कुमार ने आज सुबह दम तोड़ दिया।

बाबा महाकाल के दर्शन कर लौट रही थी घर- 
पति प्रेम कुमार राजपूत ने बताया कि दोनों 20 दिन पहले ही भिवानी से नासिक और नासिक से महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन गए थे। उज्जैन से रवाना होकर उन्हें जयपुर जाना था। दोनों अकेले ही यात्रा के लिए निकले थे। महिला की मौत के बाद जीआरपी थाना पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव प्रेम कुमार को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि पहले भी महिला को हार्ट अटैक आ चुका था, जिसका इलाज चल रहा था। इसके अलावा भी वह शुगर की भी पेशेंट थी। ऐसे में बताया जा रहा है कि संभवतः महिला को हार्टअटैक ही आया होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE