चित्तौड़गढ़। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय प्रताप नगर सेवा केंद्र पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। सेवा केंद्र की संचालिका राजयोगिनी आशा दीदी ने बताया योग का हमारे जीवन कितना महत्व है, हम बचपन से योग करते आए हैं बच्चे का मात पिता के साथ यह होता है स्कूल में टीचर के साथ होता है से बड़ा होता है। देवी-देवताओं के साथ हमारा भक्ति योग होता है।
उन्होंने बताया कि हम शरीर को स्वस्थ रखने के लिए भी योगाभ्यास योगासन करते हैं। प्राणायाम करते हैं जिससे हमारा शरीर स्वस्थ रहे इसके साथ साथ हम मन को भी स्वस्थ कैसे बनाएं चिंता मुक्त कैसे बनाएं इसके लिए उन्होंने बताया कि हम जो राजयोग का अभ्यास करते हैं । यह सर्वश्रेष्ठ योग है जो परमपिता परमात्मा से मन बुद्धि जोड़कर किया जाता है, स्वयं को आत्मा निश्चय कर और परमात्मा को याद करते हैं तो हम मनुष्य आत्माओं का आत्म बल मनोबल बढ़ता है, जिससे हमारे जीवन में आने वाली नकारात्मक परिस्थितियों का असर हमारे मन पर नहीं पड़ता है और हम सहेज जी तनाव मुक्त बन जाते हैं।
उन्होंने बताया कि यह पूरा जून महीना योग तपस्या का चल रहा है । इसमें सभी भाई बहनों प्रातः 4 बजे योग तपस्या करते हैं सेवा केंद्र पर और इसी के साथ साथ 25 जून को योग दिवस संपन्न होगा और उसी दिन प्रसादी वितरण होगी। उन्होंने बताया कि हम अपनी दिनचर्या में राजू का अभ्यास शुरू करते हैं तो हम कई मानसिक रोगों से मुक्त हो सकते हैं। क्लास के सभी भाई बहनों ने योगासन का लाभ लिया सभी ने धन्यवाद व्यक्त किए।