मनासा। लायन्स क्लब मनासा द्वारा आज सुबह 10 बजे से विशाल निःशुल्क नेत्र परिक्षण शिविर का आयोजन मनासा शासकीय चिकित्सालय परिसर में रखा गया। नेत्र परिक्षण शिविर लायन्स क्लब मनासा के तत्वाधान में जेन दिवाकर श्री लाभमुनि नेत्र चिकित्सालय मन्दसौर के सहयोग से आयोजित किया गया। इस शिविर में मोतियाबिंद, नेत्र लेंस, नासूर, आंखों से पीड़ित मरीजों की जांच के साथ शुगर बीपी की जांच निःशुल्क की गयी। साथ ही शिविर में दवाईया, भोजन, काला चश्मा, चयनित मरीजों के लिए निःशुल्क व्यवस्था की गई। शिविर में नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचल से लोगो ने पहुंच बीपी शुगर और आंखों की जांच करवाई।