BREAKING NEWS
हड़लायकला-खाटसुर के स्कूलों में बदहाल.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में राहत, महिला कंचन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के सरवानिया महाराज में आग का.. <<     KHABAR :  19 जून को मंदसौर में आप की विशाल पदयात्रा.. <<     NEWS : जनसमस्याओं के समाधान का केंद्र बने सेवा.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप.. <<     BIG NEWS : अपराध की तैयारी या शौक? मंदसौर में मुखबिर.. <<     VIDEO NEWS: महाराणा प्रताप जयंती पर नीमच में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मालवा के नीमच से उठी गोहत्या पर कठोर कानून.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप जयंती पर गूंजे जयघोष, नीमच.. <<     NEWS : गुरबाणी, गुरमुखी और संस्कारों की शिक्षा.. <<     BIG NEWS : देश में बजा नीमच का डंका, अरबाज खान बने.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के अरबाज ने जीता मिस्टर इंडिया ताज,.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में जमीन के लिए खून-खराबा, तीन फीट.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में दर्दनाक हादसा, पिकअप की टक्कर से.. <<     सनावद के जिरावट में प्रेम प्रसंग से उपजा.. <<     KHABAR : महावीर पथ की नाली बनी नाला, गंदे पानी में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 26, 2023, 3:46 pm
KHABAR : स्मार्ट सिटी मिशन की आठवीं वर्षगांठ पर कलेक्टर ने की स्टार्टअप के प्रोडक्ट की लांचिंग, पढ़े खबर 

Share On:-

सतना। इनक्यूबेशन सेंटर सतना में स्मार्ट सिटी मिशन की आठवीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में रविवार को कलेक्टर अनुराग वर्मा एवं ईडी राजेश शाही ने वूमेन सेल निर्मात्री का शुभारंभ, 3 स्टार्टअप के प्रोडक्ट की लांचिंग तथा स्टार्टअप के साथ चाय पर चर्चा की। इस अवसर पर कलेक्टर वर्मा ने सभी के विचारों को जाना एवं आवश्यक सुझाव दिए। इसके साथ ही उन्होंने ऐसे कार्यक्रम को प्रतिमाह करने का आश्वासन दिया जिस पर नवउद्यमियों द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया। कलेक्टर वर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सतना इनक्यूनेशन सेंटर की वूमेन सेल के माध्यम से महिला उद्यमियों को उनके उद्यम के संदर्भ में मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा तथा उद्यम स्थापित करने में मदद की जाएगी। इनक्यूबेशन सेंटर की यह पहल शहर में महिलाओं को उद्यम से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेगी। कार्यक्रम के उपरांत सतना इंक्यूबेशन सेंटर के 03 स्टार्टअप पानी पुरी बाला, कबाड़ी बाले एवं रोजरलेंड की प्रोडक्ट लांचिंग कलेक्टर अनुराग वर्मा एवं ईडी राजेश शाही द्वारा की गई। तीनों स्टार्टअप ने अपनी इस सफलता का श्रेय सतना स्मार्ट सिटी इंक्यूबेशन को दिया। इस दौरान सतना स्मार्ट सिटी से सीएफओ भूपेंद्र देव परमार, ईई अरुण तिवारी, मैनेजर दीपेंद्र सिंह राजपूत, प्रशांत अकेला, अजय गुप्ता, गौरव शाक्य, रागिनी त्रिपाठी, संजना सिंह सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE