BREAKING NEWS
हड़लायकला-खाटसुर के स्कूलों में बदहाल.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में राहत, महिला कंचन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के सरवानिया महाराज में आग का.. <<     KHABAR :  19 जून को मंदसौर में आप की विशाल पदयात्रा.. <<     NEWS : जनसमस्याओं के समाधान का केंद्र बने सेवा.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप.. <<     BIG NEWS : अपराध की तैयारी या शौक? मंदसौर में मुखबिर.. <<     VIDEO NEWS: महाराणा प्रताप जयंती पर नीमच में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मालवा के नीमच से उठी गोहत्या पर कठोर कानून.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप जयंती पर गूंजे जयघोष, नीमच.. <<     NEWS : गुरबाणी, गुरमुखी और संस्कारों की शिक्षा.. <<     BIG NEWS : देश में बजा नीमच का डंका, अरबाज खान बने.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के अरबाज ने जीता मिस्टर इंडिया ताज,.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में जमीन के लिए खून-खराबा, तीन फीट.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में दर्दनाक हादसा, पिकअप की टक्कर से.. <<     सनावद के जिरावट में प्रेम प्रसंग से उपजा.. <<     KHABAR : महावीर पथ की नाली बनी नाला, गंदे पानी में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 26, 2023, 4:14 pm
KHABAR : अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर हुआ जागरूकता रैली का आयोजन, नशे के दुष्प्रभाव की दी जानकारी, पढ़े खबर   

Share On:-

नीमच। अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के रूप में ज़िला चिकित्सालय नीमच से रैली निकाली गई। मादक पदार्थों के सेवन के अनेक शारीरिक और मानसिक दुष्प्रभाव हैं, विशेषत: नशा मनुष्य के मस्तिष्क एवं चेतना को कुंद कर व्यक्तित्व में अनेक विकृतियाँ पैदा कर देता है।

26 जून अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के अवसर पर कलेक्टर दिनेश जैन एवं अपर कलेक्टर नेहा मीणा के आदेशानुसार एवं एसीईओ अरविंद सिंह डामोर और डिप्टी कलेक्टर किरण आंजना के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन, सामाजिक न्याय विभाग, स्वास्थ्य विभाग, रेडक्रास नशा मुक्ति केंद्र एवं चाइल्ड लाइन, गायत्री परिवार, आरके फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में नशा विरोधी रैली का आयोजन ट्रामा सेंटर से गायत्री मंदिर तक कर एवं मानव श्रृंखला बना कर आमजन को नशा मुक्ति के लिए प्रेरित किया और शपथ दिलाई गई। नशा मुक्ति से संबंधित टेंपलेट बांटे गए।

रैली में शराब, बीड़ी-सिगरेट, तम्बाकू, ड्रग्स एवं अन्य मादक पदार्थों के हानिकारक प्रभावों के विषय में सामाजिक जागरण पैदा करने के उद्देश्य से मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर व्यसन मुक्त समाज की संकल्पना को साकार करने में सहभागी बनने की अपील की गई।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE