BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 26, 2023, 6:20 pm
BIG NEWS : मारपीट कर पति को भगाया, तो रोती-बिलखती एसपी ऑफिस पहुचीं महिला, बोली- चचिया ससुर हड़पना चाहते हैं जमीन, मारपीट के बाद पति लापता, पढ़े खबर   

Share On:-

शिवपुरी | जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के देवरी गांव की रहने वाली एक महिला ने एसपी ऑफिस पहुंचकर अपने चचिया ससुर पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि उसकी पांच बीघा जमीन पर चचिया ससुर कब्जा करना चाहता है। जब जमीन पर जाते है तो मारपीट कर भगा देते हैं। इसकी शिकायत पोहरी थाने में दर्ज कराई थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

देवरी के गांव की रहने वाली राधा जाटव पत्नी दाताराम जाटव ने बताया कि मेरे ससुर के नाम पांच बीघा जमीन थी जो मेरे पति के नाम नहीं हो सकी थी। इससे पहले मेरे ससुर की मौत हो गई थी। अब उसी जमीन पर मेरे चचिया ससुर पप्पू जाटव, करुआ जाटव और गनेशी जाटव कब्जा करना चाहते हैं। लम्बे समय से वह जमीन पर कब्जा किए हुए हैं। जब मेरे और मेरे पति द्वारा जमीन मांगी जाती है तो मारपीट कर देते हैं। इसकी शिकायत पटवारी से भी की थी लेकिन पटवारी ने भी कुछ नहीं किया।

मारपीट के बाद पति लापता

राघा ने बताया कि 24 जून को मेरे पति और मेरे साथ मारपीट मेरे चचिया ससुर ने कर दी थी इसके बाद से मेरा पति लापता है। इसकी शिकायत पोहरी थाना में दर्ज कराई थी। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। 25 की रात फिर एक बार मेरे घर में घुसकर मेरे चचिया ससुर और सास में बेहरमी से मारपीट कर दी। इस मारपीट में मेरे कपडे तक फाड़ दिए। इसी के चलते आज में एसपी से शिकायत दर्ज कराने पहुंची हूं। एसपी ऑफिस से पोहरी थाना पुलिस को शिकायत फॉरवर्ड करते हुए जांच कर जल्द कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया है

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE