BREAKING NEWS
WEATHER UPDATE : MP में मौसम का डबल अटैक! 15 जिलों में बारिश.. <<     BIG REPORT : नीमच में अवैध उर्वरक कारोबार पर प्रशासन.. <<     ग्राम बापचा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का.. <<     BIG NEWS : पति पर दूसरी महिला से संबंध और पत्नी को.. <<     दिल्ली की वोट बचाओ महारैली पर मंत्री सारंग का.. <<     BIG NEWS : एक साल तक बदलता रहा ठिकाना, लेकिन डीएसटी.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल का अनूठा.. <<     BIG VIDEO NEWS : मंदसौर में इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट का.. <<     BIG NEWS : रात के अंधेरे में किसान को टक्कर मारकर.. <<     KHABAR : शिवपुरी में मोबाइल हैक कर बैंक खाते से.. <<     सुनार की दुकान का शटर उचकाया, पुलिस ने गुजरात.. <<     KHABAR : दिवाली और छठ पर यातायात का भारी दबाव,.. <<     KHABAR : लोकतंत्र की मजबूती और राष्ट्रहित के.. <<     मंदसौर में सड़क मरम्मत के नाम पर लापरवाही के.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का.. <<     नगर कुकड़ेश्वर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ.. <<     VIDEO NEWS : मुरैना में धूमधाम से मना मध्यप्रदेश का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 27, 2023, 4:40 pm
BIG NEWS : गुलाबी नगरी का घरेलू नौकर और दो मासूम बच्चियां, जब चॉकलेट के बहाने किया ये घिनौना काम तो सहम उठा इलाका, भनक लगते ही दौड़ी थाना पुलिस, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर

Share On:-

जयपुर में एक घरेलू नौकर के दो बच्चियों से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी बच्चियों के मकान के पास कुत्ता घुमाने आया करता था। चॉकलेट देने के बहाने दोनों बहनों को अपने घर ले जाकर गलत काम किया। पकड़े जाने के डर से मोबाइल बंद कर ट्रेन में बैठकर भाग निकला। श्याम नगर थाना पुलिस ने आरोपी घरेलू नौकर को मध्य प्रदेश से अरेस्ट किया है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है।


DCP (साउथ) योगेश गोयल ने बताया कि श्याम नगर निवासी एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। वह अपनी 8-9 साल की दो बेटियों के साथ रहती है। मनीष नाम का व्यक्ति उनके मकान के पास अक्सर कुत्ता घुमाने आता था। मनीष किशन नगर श्याम नगर स्थित एक मकान में घरेलू नौकर का काम करता है। 23 जून को आरोपी मनीष मकान के पास कुत्ता घुमाने आया था। मौका मिलने पर दोनों बच्चियों को चॉकलेट देने के बहाने अपने कमरे पर ले गया।


जहां दोनों बच्चियों के साथ गलत काम किया। घर लौटकर आई बहनों ने मां को अंकल की करतूत के बारे में बताया। बच्चियों के घर पर बताने का पता चलने पर आरोपी नौकर मोबाइल बंद कर ट्रेन में बैठकर भाग निकला। श्याम नगर थाने में पीड़ित बच्चियों की मां ने शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस टीम तुरंत कार्रवाई कर उसके छिपने के जगहों पर दबिश देने पहुंची। आरोपी के अपने गांव मध्य प्रदेश पहुंचते ही पुलिस टीम ने उसको पकड़ लिया। पुलिस टीम आरोपी को मध्य प्रदेश से पकड़ कर जयपुर लेकर आई। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी मनीष चौरसिया (45) पुत्र हरिशंकर निवासी गौरझामर जुआ सागर मध्य प्रदेश को अरेस्ट किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE