BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 27, 2023, 6:12 pm
BIG NEWS : शामगढ़ का हरिपुरा फंटा और मंदसौर पासिंग पिकअप, जब पुख्ता सूचना पर की नाकाबंदी तो हुआ ये चौंका देने वाला खुलासा, इतनी बड़ी मात्रा में मिला अवैध माल, पढ़े रवि पोरवाल की खबर      

Share On:-

मंदसौर। पुलिस अधीक्षक मंदसौर अनुराग सुजानिया के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ महेन्द्र तारनेकर व अनुविभागीय अधिकारी सीतामऊ निकिता सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शामगढ उप निरीक्षक राकेश चौधरी एवं उनकी टीम के द्वारा कार्यवाही करते हुए पिकअप क्रमांक एमपी 14 जीसी 2473 से अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा 03 क्विन्टल 60 किलोग्राम जप्त किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 27 जून 2023 को थाना शामगढ पर विश्वसनीय मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि महिन्द्रा पिकअप क्रमांक एमपी 14 जीसी 2473 में इरफान पिता युनुस मंसुरी मुसलमान निवासी अजयपुर थाना सुवासरा का अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा भरकर मेलखेडा से बनी कुरावन के रास्ते होकर राजस्थान तरफ जाने वाला है जो मुखबीर सूचना पर कार्यवाही करते हुए टीम थाना शामगढ के द्वारा हरिपुरा फण्टे के पास नाकाबंदी की गई। थोडी देर बाद मुखबीर के बताये अनुसार मेलखेडा तरफ से एक पिकअप आयी जिसे शामगढ पुलिस द्वारा नाकाबंदी कर रोका गया जो पिकअप का चालक ने पुलिस की नाकाबंदी को देखकर अपनी डोडाचुरा से भरी हुई पिकअप को तेजी से लाकर रोड से नीचे खाई में उतार दिया व गाडी से कूदकर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया। पिकअप की तलाशी लेते उक्त पिकअप वाहन से 20 काले रंग के प्लास्टिक के कट्टों में कुल 03 क्विन्टल 60 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा जप्त किया। वाहन की तलासी के दौरान गाडी के अन्दर से इरफान पिता युनुस मंसुरी जाति मुसलमान निवासी अजयपुर थाना सुवासरा के पहचान व वाहन संबंधी दस्तावेज मिले हैं जो शामगढ पुलिस द्वारा आरोपी इरफान के विरूद्ध धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है प्रकऱण में अनुसंधान जारी है।

पुलिस द्वारा 20 प्लास्टिक के कट्टों में कुल 03 क्विंटल 60 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा कीमती 7,20,000 रूपये व तस्करी में प्रयुक्त पिकअप क्रमांक एमपी 14 जीसी 2473 कीमती 8,00,000 रुपये की जप्त किया है। 

उक्त कार्यवाही में टीम उप निरीक्षक राकेश चौधरी थाना प्रभारी शामगढ, उनि शालेन्द्र सिंह कनेश, उप निरीक्षक कुलदीप सिंह राठौड, सउनि शारदा प्रसाद तिवारी, प्रआर दिलीप सिंह, प्रआर धनपाल जाट, आरक्षक रामकरण, आरक्षक हीरालाल यादव की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम को प्रथक से पुरस्कृत किया जायेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE