BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 28, 2023, 3:49 pm
BIG NEWS : नीमच जिले के डीकेन में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल, सरेआम चले पत्थर, जानिए किसने पुलिस के सामने ठोकी छाती, सोशल मीडिया की पोस्ट ने मचाया उत्पात, पढ़े खबर     

Share On:-

नीमच। जिले की डीकेन पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले ग्राम ब्रह्मपुरी में एक जमीनी विवाद ने मंगलवार रात बड़ा रूप ले लिया। विवाद इतना बड़ा की घरों पर पथराव के साथ मारपीट की घटना भी हुई। जिसमें कई लोगों को चोटें आई है। इस विवाद ने सोशल मीडिया पर पोस्ट टालने के बाद बड़ा रूप लिया और दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इस संघर्ष ने अपना रास्ता तीसरे पक्ष की ओर कर लिया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्रह्मपुरी गांव में बैरागी और गुर्जर समाज के परिवारों में जमीन विवाद चल रहा था। इस विवाद की शिकायत भी डीकेन चौकी पर दर्ज हुई थी। इस शिकायत की खबर मीडिया में छपी थी। जिसकी स्टोरी गुर्जर समाज के अन्य व्यक्ति ने अपने सोशल मीडिया पर अकाउंट पर पोस्ट की थी। इसी पोस्ट को लेकर गांव में नया विवाद खड़ा हो गया। देखते ही देखते इस विवाद ने इतना बड़ा रूप ले लिया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर पर पत्थरों से हमला कर दिया। इस हमले में कई लोगों को चोट आई है। वहीं रात में ही इस घटना की शिकायत करने पुलिस चौकी में पीड़ित पक्ष को दूसरे पक्ष ने खाकी के सामने छाती ठोककर देख लेने की धमकी भी दी है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार डीकेन के वार्ड क्रमांक 01 निवासी प्रकाश दास पिता रामदास बैरागी और ग्राम भगवानपुरा के मदन गुर्जर, गोपाल गुर्जर के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद की स्थानीय अखबारों में खबर छपी थी। इन्हीं समाचारों को सोनू गुर्जर निवासी भगवानपुरा ने गांव के ही व्हाट्सअप ग्रुप में पोस्ट किया था। इस बात को लेकर मदन गुर्जर और अन्य साथियांे ने उसके साथ भी मारपीट की। जिसकी शिकायत डीकेन चौकी पर की गई है। बाद में रतनगढ़ थाने पर इस घटना की एफआईआर दर्ज करवाई गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE