नीमच। प्रदेश की पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री तथा जिले की प्रभारी मंत्री उषा ठाकुर एवं प्रदेश के सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने ईद-उल-अज़हा के पर्व पर प्रदेशवासियों एवं जिलेवासियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मंत्री ठाकुर एवं सखलेचा ने कहा है, कि ईद-उल-अज़हा का पर्व त्यादग, बलिदान व शांति, सदभाव, एकता और समरसता का संदेश देता है। उन्होंने परम्परानुसार ईद का त्यौहार आपसी भाईचारे और सदभाव के साथ मनाने की अपील की है।