नीमच। कलेक्टर के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 18 जून को प्रातः 11 बजे से नगर पालिका कार्यालय परिसर में प्रधानमंत्री आवास एवं स्वनिधि लोक कल्याण मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले का आयोजन नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा के मार्गदर्शन एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया के नेतृत्व में किया जा रहा है।
मेले में प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, श्रम योगी मानधन योजना, राशन कार्ड, पेंशन योजनाएं, संत रविदास स्वरोजगार योजना, डाक विभाग की योजनाएं, पशुपालन विभाग की विभिन्न सेवाएं तथा बैंकों द्वारा वित्तीय साक्षरता संबंधी जानकारी एवं प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक दिलीप सिंह परिहार, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष पवन पाटीदार सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रहेगी।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में मेले में पहुंचकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने एवं उनका लाभ उठाने की अपील की है।