मंदसौर। जनपद पंचायत मंदसौर में 15 जून 2026 से विश्व पर्यावरण दिवस एवं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मध्य विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विशेष अभियान के तहत जनकल्याण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का उद्देश्य शोषित एवं वंचित वर्गों तक केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।
कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष बसंत शर्मा, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी एवं पत्रकारगण उपस्थित रहे।
सांसद बंशीलाल गुर्जर ने अपने संबोधन में कहा कि जनकल्याण शिविर केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं हैं, बल्कि जनता के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय पहल हैं। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। शिविरों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को एक ही स्थान पर विभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे आमजन को राहत मिल रही है।
उन्होंने शिविर की सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं एवं अधिकारियों के सहयोगात्मक रवैये की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विकास को गति देने के साथ-साथ प्रशासन और जनता के बीच विश्वास को भी मजबूत करते हैं।
जनपद पंचायत अध्यक्ष बसंत शर्मा ने कहा कि ष्सेवा ही संकल्पष् जनपद पंचायत का मूल उद्देश्य है। प्रत्येक नागरिक की समस्या का त्वरित समाधान एवं संतुष्ट नागरिक हमारी पहचान है। उन्होंने कहा कि अंत्योदय से आत्मनिर्भरता तक जनपद पंचायत हर कदम पर आमजन के साथ खड़ी है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी नागरिकों को प्रदान की गई।