नीमच। ओबीसी महासभा की राष्ट्रीय कोर कमेटी एवं कार्यकारी प्रदेशाध्यक्षों की सहमति से ग्राम ढाबा निवासी बंशीलाल धनगर को ओबीसी महासभा का जिला अध्यक्ष (नीमच) नियुक्त किया गया है। संगठन द्वारा जारी नियुक्ति आदेश के अनुसार यह नियुक्ति आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।
संगठन ने विश्वास व्यक्त किया है कि बंशीलाल धनगर पिछड़ा वर्ग के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय तथा समाजहित के कार्यों को समर्पण, अनुशासन और संगठन की मर्यादाओं के अनुरूप आगे बढ़ाएंगे। साथ ही वे सभी धर्मों एवं जातियों का सम्मान करते हुए संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।
ओबीसी महासभा ने कहा कि संगठन के सभी कार्यक्रम, धरना-प्रदर्शन, आंदोलन एवं ज्ञापन आदि भारतीय संविधान एवं विधिसम्मत प्रक्रियाओं के अनुरूप संचालित किए जाएंगे। नियुक्ति पर समाजजनों एवं संगठन के पदाधिकारियों ने बंशीलाल धनगर को शुभकामनाएं दी हैं।