BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 28, 2023, 8:05 pm
BIG NEWS : मंदसौर जिले का गांव मुआला और जमीनी विवाद, जब आमने-सामने हुए दो पक्ष तो जमकर चले धारदार हथियार, युवक के काटे हाथ-पैर, इलाके फैली सनसनी, झगड़े की सूचना मिलते ही दौड़ी थाना पुलिस, पढ़े खबर

Share On:-

मंदसौर। जिले के सीतामऊ थाना क्षेत्र में मुआला गांव में खेत के पास खाई के झगड़े में बुधवार शाम 2 पक्षों में विवाद हो गया। इसमें आरोपियों ने एक पक्ष के खेत पर काम कर रहे पति-पत्नी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। एक व्यक्ति के हाथ-पैर काट दिए। गंभीर घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जहां से डॉक्टरों ने इंदौर हायर सेंटर रेफर किया है। मामले में सीतामऊ पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला करने सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

सीतामऊ टीआई दिनेश प्रजापत ने बताया कि मुआला गांव में 2 पक्षों में खेती को लेकर पुराना विवाद चला आ रहा रहा है। आज खेत की बोवनी के वक्त दोनों पक्षों में विवाद हुआ, इसमें रईस नाम का शख्स घायल हुआ है, जिसे रेफर किया गया है। गंभीर घायल हुए रईस के अनुसार, खेत के पड़ोसी कैलाश बागरी से खाई का विवाद चल रहा था। आज वह और उसकी पत्नी शायरा बी खेत पर बुआई कर रहे थे। इतने में आरोपी कैलाश, कृष्णा और उसके 5-6 साथी धारदार हथियार लेकर आए और अचानक हमला कर उसके हाथ और पैर काट दिए।

अपने घायल भाई का कटा हुआ हाथ और पैर लेकर अस्पताल पहुंची बहन शबनम ने बताया कि खेत के पास बनी खाई का विवाद कोर्ट में चल रहा है। 8 दिन पहले भी विवाद हुआ था, लेकिन पुलिस ने न तो रिपोर्ट लिखी न ही सुनवाई की। इससे आरोपियों के हौंसले बढ़ गए है। आज उन्होंने भाई पर जानलेवा हमला कर उसके हाथ-पैर काट दिए। पुलिस 2 आरोपी कैलाश बागरी और कृष्णा बागरी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE