BREAKING NEWS
मंदसौर जिले के गरोठ में नकली दूध बनाने वाली.. <<     WEATHER UPDATE : MP में मौसम का डबल अटैक! 15 जिलों में बारिश.. <<     BIG REPORT : नीमच में अवैध उर्वरक कारोबार पर प्रशासन.. <<     ग्राम बापचा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का.. <<     BIG NEWS : पति पर दूसरी महिला से संबंध और पत्नी को.. <<     दिल्ली की वोट बचाओ महारैली पर मंत्री सारंग का.. <<     BIG NEWS : एक साल तक बदलता रहा ठिकाना, लेकिन डीएसटी.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल का अनूठा.. <<     BIG VIDEO NEWS : मंदसौर में इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट का.. <<     BIG NEWS : रात के अंधेरे में किसान को टक्कर मारकर.. <<     KHABAR : शिवपुरी में मोबाइल हैक कर बैंक खाते से.. <<     सुनार की दुकान का शटर उचकाया, पुलिस ने गुजरात.. <<     KHABAR : दिवाली और छठ पर यातायात का भारी दबाव,.. <<     KHABAR : लोकतंत्र की मजबूती और राष्ट्रहित के.. <<     मंदसौर में सड़क मरम्मत के नाम पर लापरवाही के.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का.. <<     नगर कुकड़ेश्वर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 29, 2023, 11:44 am
NEWS : इंस्टाग्राम पर फेक आईडी बनाकर युवती के अश्लील फ़ोटो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। लड़की के नाम की इंस्टाग्राम फेक आईडी बनाकर साइबर फ्रॉड तरीके से इंस्टाग्राम आईडी से लड़की की अश्लील फोटो वायरल करने वाले अज्ञात आरोपी को ट्रेस कर साईबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि 23 मई को बेगूं थाना क्षेत्र की एक युवती पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उपस्थित हो रिपोर्ट देकर कहा कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी व उसके परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल करने की नियत से इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर उसके अश्लील फोटो वायरल कर रहा है। जिससे उसकी सगाई के बाद ससुराल वाले भी परेशान है। युवती ने इंस्टाग्राम आईडी ब्लॉक करने व सारे अपलोड किए हुए फ़ोटो डिलीट करने की प्रार्थना की।
मामले में साइबर थाने को तुरंत प्रकरण दर्ज कर शीघ्र कार्यवाही के निर्देश प्रदान किये गए। साईबर पुलिस थाना द्वारा प्रकरण दर्ज कर त्वरित कार्यवाही करते हुये टेक्निकल रूप से साक्ष्य एकत्रित कर आरोपी माल का नया गांव, मंडावरी तहसील बेंगु पुलिस थाना बेंगु निवासी 21 वर्षीय अंकुश कुमार पुत्र शिवलाल प्रजापत कुम्हार को साईबर पुलिस थाने की टीम ने तलाश कर भीलवाड़ा से डिटेन कर प्रकरण में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

उक्त कार्यवाई में डीएसपी बद्रीलाल राव, उप निरीक्षक लोकपाल सिंह राठौड़ कानि. धर्मपाल सिंह, रामनिवास, गणपत पुलिस थाना साईबर व हैडकांस्टेबल राजकुमार व कानि. प्रवीण साइबर सेल जिला चित्तौडगढ़ का सराहनीय योगदान रहा। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE