BREAKING NEWS
BIG NEWS : टक्कर मारकर भागा अज्ञात वाहन, पीछे छूट.. <<     दिव्यांग पत्नी को बेसहारा छोड़ पति पर जमीन.. <<     VIDEO NEWS: एक क्लिक में खाते से उड़ गए 19 हजार रुपये!.. <<     मंदसौर जिले के गरोठ में नकली दूध बनाने वाली.. <<     WEATHER UPDATE : MP में मौसम का डबल अटैक! 15 जिलों में बारिश.. <<     BIG REPORT : नीमच में अवैध उर्वरक कारोबार पर प्रशासन.. <<     ग्राम बापचा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का.. <<     BIG NEWS : पति पर दूसरी महिला से संबंध और पत्नी को.. <<     दिल्ली की वोट बचाओ महारैली पर मंत्री सारंग का.. <<     BIG NEWS : एक साल तक बदलता रहा ठिकाना, लेकिन डीएसटी.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल का अनूठा.. <<     BIG VIDEO NEWS : मंदसौर में इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट का.. <<     BIG NEWS : रात के अंधेरे में किसान को टक्कर मारकर.. <<     KHABAR : शिवपुरी में मोबाइल हैक कर बैंक खाते से.. <<     सुनार की दुकान का शटर उचकाया, पुलिस ने गुजरात.. <<     KHABAR : दिवाली और छठ पर यातायात का भारी दबाव,.. <<     KHABAR : लोकतंत्र की मजबूती और राष्ट्रहित के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 30, 2023, 3:16 pm
BIG NEWS : प्लास्टिक व्यापारी और शातिर बदमाश, जब फ्लाइट से पहुंचा यहां तो मिले ये तीन लोग, फिर जैसे ही ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर कर दिया इस बड़ी वारदात को अंजाम तो उड़े खाकी के होश, हाईवे से हुए फरार, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर

Share On:-

भोपाल | गांधीनगर इलाके में प्लास्टिक मटेरियल के व्यापारी से 21 लाख की लूट का मामला सामने आया है। बदमाशों ने व्यापारी को प्लास्टिक बेचने का झांसा देकर भोपाल बुलाया, जब व्यापारी फ्लाइट से भोपाल पहुंचा तो तीन लोगों ने उसे कार में बैठा लिया। कार में बैठाकर उसे ग्वालियर हाईवे पर लेकर चले गए। रास्ते में पिस्टल दिखाकर मोबाइल से 21 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिया। इसके बाद उसे हाईवे पर छोड़कर फरार हो गए। क्राइम ब्रांच ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

टीआई अनूप उईके ने बताया कि मधुरई के रहने वाले बी सतीश (39) पुत्र टी बिरैया प्लास्टिक मटेरियल के व्यापारी हैं। उनका व्यापार अन्य राज्यों से भी चलता है। कुछ दिन पहले उनके पास 9127464109 नंबर से कॉल आया। जिसने खुद को भोपाल का प्लास्टिक व्यापारी बताया और अपने पास 25 टन माल होने की बात कही। जिसे 70 रुपए के हिसाब से बेचने की बात कही। इसके बाद जालसाज ने कहा कि फोटो भेज देते हैं। तो व्यापारी ने भोपाल आकर सौदा करने को बोला। इस पर जालसाज मान गया। 23 जून को सतीश फ्लाइट से भोपाल पहुंचे तो जालसाज ने संत आशाराम तिराहा, गांधीनगर आने को बोला। जहां पर उसके तीन साथी पहले से मौजूद थे। तीनों ने कार में बैठाया और उसे ग्वालियर हाईवे पर लेकर निकल गए। हाईवे पर पहुंचने पर उन्होंने पिस्टल लगा दी और पैसा मांगने लगे। व्यापारी ने मना किया तो मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उसके पास रखा 40 हजार नगद और 21 लाख ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिया। सतीश को घूमाते हुए इंदौर-ग्वालियर हाईवे पर छोड़कर फरार हो गए।

मधुरई से वापस लौटकर दर्ज कराया केस
बदमाशों ने सतीश का मोबाइल भी छीन लिया। वो किसी तरह मोबाइल मांगकर परिवार से संपर्क किया और इंदौर एयरपोर्ट पहुंचा। वहां से वापस मधुरई निकल गया। इसके बाद गुरुवार को वापस भोपाल आकर शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच की टीम जांच में जुट गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE