BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 3, 2023, 12:27 pm
KHABAR : प्रभारी मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव का शाजापुर दौरा, सीएम शिवराज के संभावित दौरे को लेकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, पढ़े खबर  

Share On:-

शाजापुर | जिले के प्रभारी मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संभावित दौरे को लेकर भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। स्थानीय रेस्ट हाउस पर मीडिया ने उनसे यूसीसी (यूनिफॉर्म सिविल कोड) को लेकर सवाल किया तो वो इसका मतलब पूछने लगे। मंत्री जी को यूसीसी का मतलब बताया तब उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा कि शीर्ष नेतृत्व ही इस पर निर्णय करेगा।

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियों को देखकर कांग्रेस को जलन हो रही है। कांग्रेस सपने देख रही है कि प्रदेश में सरकार बनाएगी लेकिन उसका ये सपना पूरा नहीं होगा।

वहीं चुनावी साल में नेताओं के बिगड़े बोल और अमर्यादितता भाषा को लेकर भी बृजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को भाषा की मर्यादा का हमेशा ध्यान रखना चाहिए। आपका किसी पार्टी या व्यक्ति से विरोध हो सकता है लेकिन किसी पर व्यक्तिगत टिप्पणी करना ठीक नहीं है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE