BREAKING NEWS
टीआई हत्याकांड पर दतिया में कांग्रेस का.. <<     शहडोल के ब्यौहारी में तेंदुए का जानलेवा हमला,.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात.. <<     घर बैठे कमाई का सपना दिखाकर 33 हजार की ठगी,.. <<     BREAKING: देवास में TI हत्याकांड का बड़ा एक्शन, मुख्य.. <<     BIG NEWS : नीमच में औद्योगिक विकास का नया अध्याय,.. <<     BIG NEWS : भोपाल में बीजेपी की पदयात्रा पर उमंग.. <<     KHABAR : नीमच के 11,468 पात्र परिवारों के लिए जरूरी.. <<     ठंडी हवाओं के बीच माउंट आबू में पर्यटकों की.. <<     BIG NEWS : लौटखेड़ी में डॉ. भीमराव अंबेडकर की.. <<     BIG UPDATE: झांझरवाड़ा में निवेश और रोजगार की सफलता.. <<     BIG VIDEO NEWS : गांधीसागर में चीतों का नया ठिकाना,.. <<     वोट चोरी और बिजली कटौती के मुद्दे पर कांग्रेस.. <<     KHABAR : भगवानपुरा में कांग्रेस का ‘वोट बचाओ, देश.. <<     सुंदरसी में दर्दनाक हादसा, घर की लाइट सुधारते.. <<     KHABAR : बीएसएनएल की केबल बार-बार कटने से नेटवर्क.. <<     राजस्व रिकॉर्ड में आबादी दर्ज नहीं होने से.. <<     BIG NEWS : सरवानिया में जनता के भरोसे यातायात.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 3, 2023, 7:09 pm
KHABAR : मप्र में चुनावी दौर और संगठन ने बुलाई मंत्रियों,विधायकों की अर्जेंट मीटिंग, कोर ग्रुप की बैठक के बाद वर्चुअल रिव्यू करेंगे शिवप्रकाश, वीडी शर्मा

Share On:-

भोपाल | मप्र में चुनावी दौर की बैठकें बीजेपी और कांग्रेस में तेज हो गई हैं। आज सोमवार को कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की मीटिंग पीसीसी चीफ के बंगले पर हो रही है। बीजेपी कोर कमेटी की बैठक प्रदेश भाजपा कार्यालय में होगी। इस बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, अजय जामवाल, सीएम शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरेन्द्र सिंह तोमर सहित तमाम नेता मौजूद रहेंगे। कोर कमेटी के बाद राज्य सरकार के मंत्रियों, विधायकों की अर्जेंट मीटिंग बुलाई गई है।

अर्जेंट भेजा मैसेज, 4 बजे फ्री रहें मंत्री विधायक

प्रदेश भाजपा कार्यालय की ओर से राज्य सरकार के मंत्रियों और बीजेपी के विधायकों को ये मैसेज भेजा गया कि मंगलवार शाम 4 बजे से 5 बजे के बीच नेटवर्क कवरेज में रहें। राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा वर्चुअल बैठक लेंगे। इस बैठक में संगठन द्वारा मंत्रियों और विधायकों को दिए गए टास्क का रिव्यू किया जाएगा। पीएम मोदी द्वारा मेरा बूथ-सबसे मजबूत कार्यक्रम के अल्पकालीन विस्तारकों प्रशिक्षण और भ्रमण का फीडबैक भी लिया जाएगा।

कल पूरा हो रहा टारगेट

भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में 27 जून को पीएम नरेन्द्र मोदी ने देश भर की 543 लोकसभा सीटों के चयनित तीन हजार अल्पकालीन विस्तारकों को संबोधित किया था। इन विस्तारकों को सात दिनों के लिए अलग-अलग 5 राज्यों के मंडलों में सात दिनों के लिए भेजा गया था। कल यानि 4 जुलाई को इनके काम की समयसीमा पूरी हो रही है। आज इन विस्तारकों के कामकाज को लेकर भी चर्चा होगी। इन विस्तारकों से मिले फीडबैक के आधार पर विधायकों और मंत्रियों को भी अवगत कराया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE