BREAKING NEWS
टीआई हत्याकांड पर दतिया में कांग्रेस का.. <<     शहडोल के ब्यौहारी में तेंदुए का जानलेवा हमला,.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात.. <<     घर बैठे कमाई का सपना दिखाकर 33 हजार की ठगी,.. <<     BREAKING: देवास में TI हत्याकांड का बड़ा एक्शन, मुख्य.. <<     BIG NEWS : नीमच में औद्योगिक विकास का नया अध्याय,.. <<     BIG NEWS : भोपाल में बीजेपी की पदयात्रा पर उमंग.. <<     KHABAR : नीमच के 11,468 पात्र परिवारों के लिए जरूरी.. <<     ठंडी हवाओं के बीच माउंट आबू में पर्यटकों की.. <<     BIG NEWS : लौटखेड़ी में डॉ. भीमराव अंबेडकर की.. <<     BIG UPDATE: झांझरवाड़ा में निवेश और रोजगार की सफलता.. <<     BIG VIDEO NEWS : गांधीसागर में चीतों का नया ठिकाना,.. <<     वोट चोरी और बिजली कटौती के मुद्दे पर कांग्रेस.. <<     KHABAR : भगवानपुरा में कांग्रेस का ‘वोट बचाओ, देश.. <<     सुंदरसी में दर्दनाक हादसा, घर की लाइट सुधारते.. <<     KHABAR : बीएसएनएल की केबल बार-बार कटने से नेटवर्क.. <<     राजस्व रिकॉर्ड में आबादी दर्ज नहीं होने से.. <<     BIG NEWS : सरवानिया में जनता के भरोसे यातायात.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 3, 2023, 8:06 pm
KHABAR : हारी हुई 66 सीटों पर कैंडिडेट्स के चेहरों पर कर रहे चर्चा, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल शामिल, विधानसभा चुनावी तैयारियों पर कांग्रेस की बड़ी बैठक, पढ़े खबर 

Share On:-

भोपाल | मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी चेहरों पर अंतिम दौर की चर्चा करने में जुटी है। भोपाल में सोमवार शाम पीसीसी चीफ कमलनाथ के बंगले पर कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक चल रही है। बैठक में शामिल होने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल हैं। बैठक में मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की जा रही है।

बैठक में वेणुगोपाल के अलावा प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ, मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रभारी महासचिव, जेपी अग्रवाल, पूर्व मंत्री कांतिलाल भूरिया, अरुण यादव, सुरेश पचौरी, नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह मौजूद हैं।

इससे पहले दोपहर में भोपाल के राजाभोज विमानतल पर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह, जीतू पटवारी, आरिफ मसूद ने कार्यकर्ताओं के साथ उनका स्वागत किया।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा- 17-18 जुलाई को बेंगलुरू में बैठक प्रस्तावित है, जिसमें इसकी प्लानिंग की जाएगी। एनसीपी के नेताओं के शिंदे सरकार में शामिल होने पर वेणुगोपाल ने कहा कि इससे क्या फर्क पड़ता है। अपोजिशन यूनाइटेड है, कोई बिखराव नहीं है। हम प्लान कर रहे हैं।

हारी हुई 66 सीटों पर फाइनल होंगे चेहरे
कमलनाथ के बंगले पर होने वाली पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा होगी खासतौर पर इनमें उन 66 सीटों पर अंतिम दौर की चर्चा की जा रही है, जो लंबे समय से कांग्रेस हारती आ रही है। इन सीटों पर जाकर दिग्विजय सिंह खुद दौरे और बैठकें करके रिपोर्ट बना चुके हैं। रिपोर्ट के बाद अब इन सीटों पर चेहरों को फाइनल किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE