BREAKING NEWS
KHABAR : दतिया में ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी, गोली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में दावत-ए-इस्लामी का सुन्नतों भरा.. <<     KHABAR : पिपरोट नर्सरी में कलश यात्रा के साथ शिव.. <<     KHABAR : मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : गुरु-पुष्य के शुभ योग में इन राशियों को.. <<     NEWS : उदयपुर में एपीसीआर राजस्थान की पैरा-लीगल.. <<     KHABAR : मक्का की कड़प के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 150.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगरीय निकाय एवं पंचायतों की मतदाता सूची.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर अदिति गर्ग ने सुनीं.. <<     KHABAR : विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित हो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर पालिका में कल प्रधानमंत्री आवास एवं.. <<     KHABAR : ओबीसी महासभा की कमान बंशीलाल धनगर को,.. <<     NEWS : पारसोली थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और अवैध मादक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 4, 2023, 1:47 pm
KHABAR : मंदसौर में जारी कथा में वर्चुअली सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री शिवराज, बोले- पंडित भीमाशंकर शास्त्री ने समाज को जागृत करने का उल्लेखनीय कार्य किया, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पंडित भीमाशंकर जी शास्त्री, भागवत कथा के मर्मज्ञ हैं। सामाजिक, धार्मिक और रचनात्मक कार्यों में उनका महत्वपूर्ण योगदान हैं। उन्होंने स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन, श्रमदान, मंदिरों के विकास जैसे कार्यों से समाज को जागृत करने का उल्लेखनीय कार्य किया है। पं. शास्त्री बाल विवाह को सामाजिक अपराध मानते हैं और अपनी हर कथा में लोगों से नशे से दूर रहने की बात को दोहराते हैं। मुख्यमंत्री चौहान मंदसौर के मंडी प्रांगण में हो रहे गुरुदेव भीमाशंकर जी शास्त्री की कथा में निवास कार्यालय समत्व से वर्चुअली सम्मिलित हुए तथा गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि परम पूज्य गुरुदेव शास्त्री जी की महिमा अनंत है। भगवान कृष्ण के उपासक शास्त्री जी द्वारा धर्म की स्थापना और रक्षा के लिए किए गए कार्य महत्वपूर्ण है। नदी, पर्यावरण और गौ-संरक्षण के साथ-साथ शास्त्री जी ने मतदाता जागरूकता के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। सन्मार्ग पर चलने और सद्कर्म के लिए प्रदेशवासियों को उनका आशीर्वाद निरंतर प्राप्त होता रहे, यही हम सबकी कामना है। मंदसौर के मंडी प्रांगण में हुई कथा में नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा, पर्यावरण मंत्री हरदीप सिंह डंग, विधायक यशपाल सिसोदिया, अन्य जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में धर्मावलंबी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE