BREAKING NEWS
KHABAR : पाली हाउस में पान की खेती से बदली अनिल की.. <<     मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया! बोले- 60.. <<     KHABAR : सांगा खेड़ा माताजी में गुर्जर समाज की.. <<     BIG NEWS : रॉन्ग साइड बाइक ने परिवार को मारी टक्कर, 2.. <<     नीमच में CM मोहन यादव का भव्य स्वागत! महिला.. <<     NEWS : श्रमण संघ चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष बने राजेश.. <<     NEWS : पाबूजी राठौड़ जन्मोत्सव पर निकली विशाल.. <<     KHABAR : रघुनाथगढ़ स्कूल में मेरे सपनों का भारत पर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, विशेष.. <<     KHABAR : मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया, बोले-.. <<     KHABAR : रेल लाइन के लिए 56 घरों से अतिक्रमण हटाना.. <<     KHABAR : कृषि उपज मंडी में कपास के कम दामों पर भड़के.. <<     KHABAR : माता-पिता की अनदेखी पर आयोग अध्यक्ष.. <<     KHABAR : श्रीचंद्र भगवान का 532वां प्राकट्य दिवस.. <<     BIG REPORT : नीमच में खेल मैदान को लेकर फिर बढ़ी हलचल,.. <<     KHABAR : दादा धूनी दरबार में डेढ़ किलो सोना दान, 51.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 18, 2026, 10:23 am
KHABAR : मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस का उग्र विरोध, चुनाव आयोग का पुतला दहन, विजय टॉकीज चौराहे पर युवक कांग्रेस, एनएसयूआई और महिला कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में बुधवार को शहर के विजय टॉकीज चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। युवक कांग्रेस, एनएसयूआई और महिला कांग्रेस के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया और निर्णय को लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत बताया।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में चुनाव आयोग निष्पक्षता से कार्य नहीं कर रहा है। उनका कहना था कि आयोग पर पक्षपातपूर्ण रवैये और राजनीतिक दबाव में काम करने के आरोप लग रहे हैं, जिससे संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर प्रश्न उठ रहे हैं।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण एवं पक्षपातपूर्ण निर्णय है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को समान अवसर और निष्पक्ष प्रक्रिया मिलना आवश्यक है।

कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था की निष्पक्षता लोकतंत्र की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है। यदि इस पर पक्षपात के आरोप लगते हैं तो जनता का भरोसा कमजोर होता है।

प्रदर्शन के दौरान विजय टॉकीज चौराहा कुछ समय के लिए तनावपूर्ण रहा। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर केंद्र सरकार एवं चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा बाद में पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया।

इस अवसर पर युवक कांग्रेस, एनएसयूआई एवं महिला कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE