उदयपुर। एसोसिएशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स (एपीसीआर) राजस्थान चौप्टर द्वारा पैरा-लीगल वॉलंटियर्स (एपीसीआर) के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन द लेक हवेली, उदयपुर में किया गया। कार्यशाला का विषय था दृ ष्कानून को जानें, समाज की सेवा करें, अधिकारों की रक्षा करें और न्याय को बढ़ावा दें।
कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को कानूनी जागरूकता, नागरिक अधिकारों एवं सामाजिक न्याय से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करना था। कार्यशाला में राजस्थान के 20 जिलों से आए समाजसेवी, अधिवक्ता, पत्रकार एवं स्वयंसेवकों ने भाग लिया।
उद्घाटन सत्र में एपीसीआर के कोषाध्यक्ष एडवोकेट मोहम्मद इकबाल ने स्वागत भाषण दिया। इसके बाद राज्य महासचिव मुजम्मिल रिजवी ने संगठन की दृष्टि, मिशन एवं गतिविधियों की जानकारी दी। रुखसाना उस्मान ने कार्यशाला के उद्देश्यों एवं स्वयंसेवकों की भूमिका पर प्रकाश डाला।
सामाजिक एवं आरटीआई कार्यकर्ता कमल कुमार टाक ने भारतीय संविधान एवं सूचना के अधिकार (त्ज्प्) पर विस्तृत जानकारी दी। एडवोकेट फव्वाज शाहीन ने भारतीय न्यायिक एवं कानूनी व्यवस्था पर व्याख्यान देते हुए बताया कि विभिन्न समस्याओं की स्थिति में नागरिक संबंधित संस्थाओं एवं अधिकारियों तक प्रभावी ढंग से कैसे पहुंच सकते हैं।
डॉ. एम. इकबाल सिद्दीकी ने एपीसीआर स्वयंसेवकों की जिम्मेदारियों पर चर्चा की, जबकि एपीसीआर सेंट्रल की रिसर्च एवं डॉक्यूमेंटेशन को-ऑर्डिनेटर प्राकृति ने केस डॉक्यूमेंटेशन, फैक्ट-फाइंडिंग एवं रिपोर्ट तैयार करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।
कार्यशाला में प्रतिभागियों को समूहों में विभाजित कर रोल-प्ले एवं अभ्यास गतिविधियां भी कराई गईं। इनमें गिरफ्तारी, अवैध बेदखली, सांप्रदायिक हिंसा एवं घरेलू हिंसा जैसे मामलों में कानूनी प्रक्रिया और संस्थागत सहायता पर चर्चा की गई। श्रीमती मीनाक्षी सेठी जैदी ने स्थानीय स्वयंसेवी नेटवर्क के निर्माण और उसकी आवश्यकता पर अपने विचार रखे।
समापन सत्र में एपीसीआर राजस्थान के राज्य अध्यक्ष एडवोकेट सैयद सआदत अली ने कहा कि न्याय एवं मानवाधिकारों की रक्षा के लिए प्रशिक्षित स्वयंसेवकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रतिभागियों से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन रब्बे कुमा खान ने किया। अंत में एपीसीआर उदयपुर के अध्यक्ष एडवोकेट कमर हुसैन सहित संगठन के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों, संसाधन व्यक्तियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।