BREAKING NEWS
KHABAR : दतिया में ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी, गोली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में दावत-ए-इस्लामी का सुन्नतों भरा.. <<     KHABAR : पिपरोट नर्सरी में कलश यात्रा के साथ शिव.. <<     KHABAR : मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : गुरु-पुष्य के शुभ योग में इन राशियों को.. <<     NEWS : उदयपुर में एपीसीआर राजस्थान की पैरा-लीगल.. <<     KHABAR : मक्का की कड़प के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 150.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगरीय निकाय एवं पंचायतों की मतदाता सूची.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर अदिति गर्ग ने सुनीं.. <<     KHABAR : विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित हो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर पालिका में कल प्रधानमंत्री आवास एवं.. <<     KHABAR : ओबीसी महासभा की कमान बंशीलाल धनगर को,.. <<     NEWS : पारसोली थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और अवैध मादक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 4, 2023, 3:25 pm
KHABAR : जीरन कॉलेज के विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री सीखो कमाओं योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का लाईव प्रसारण देखा, पढ़े हरिओम माली की खबर 

Share On:-

जीरन। मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आतिथ्य में आज 12 बजे रविंद्र भवन सभागार भोपाल में आयोजन हुआ। जिसमें मुख्यमंत्री द्वारा योजना का शुभारंभ कर वहीं अपने समक्ष एक प्रार्थी का पंजीयन कर मोबाइल पर ओटीपी प्राप्ति तक की प्रक्रिया समझाकर रजिस्ट्रेशन पूर्ण कराया। 

कार्यक्रम में आगे मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में बताया कि अब से पहले भांजीयों को ही स्कूटी वितरण किया जाता था अब आगे से जो भांजा स्कूल में अव्वल दर्जे से पास होगा उस भांजे को भी प्राप्त होगी तथा प्रदेश के सभी युवा जो 18 से 29 वर्ष के आयु वालों को मुख्यमंत्री ने सीखो कमाओ योजना के तहत पात्रता रखने वाले 12वीं पास को 8000 रूपए, आईटीआई पास को 8500 रूपए, डिप्लोमा धारी को 9000 रूपए,  स्नातक व उच्च योग्यता धारी को 10000 रुपए प्रतिमाह स्टाइपेंड या प्रशिक्षण के दौरान दिया जाएगा। 
मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकारी नौकरियों को भी यथावत जारी रखा जाएगा एवं प्रदेश के युवाओं को अधिक से अधिक मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना से एमपी ऑनलाइन के माध्यम से पंजीयन करवा कर लाभान्वित किया जाएगा। इस अवसर पर महाविद्यालय समस्त छात्र-छात्राएं व स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE