देवास। आध्यात्मिक के माध्यम से विश्व को शांति एकता और सद्भाव का संदेश देने वाले स्वामी विवेकानंद ने 100 वर्ष पूर्व जान लिया था। कि 21वी सदी मैं भारत युवा देश होगा और आज हम विश्व के युवा देशों में सबसे अग्रिम पंक्ति में पहुंच चुके हैं स्वामी जी ने हमेशा युवाओं को प्रेरित किया। उनका मार्गदर्शन युवाओं के प्रति समय-समय पर रहा। उन्होंने अपने प्रवचनों के माध्यम से युवाओं को ऐसी सीख दी जिस पर चलकर युवा अपना भविष्य संवार सकते हैं उक्त विचार शहर जिला कांग्रेस एवं कांग्रेस के धर्म उत्सव प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात पूर्व महापौर जय सिंह ठाकुर, पंडित जयप्रकाश शास्त्री सहित अनेक वक्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय के सामने लगी स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर संबोधित करते हुए व्यक्त किए।इस अवसर पर खेलों के माध्यम से युवाओं को आगे बढ़ाने का काम कर रहे खेल शिक्षक अनिल श्रीवास्तव का शाल श्रीफल एवं पुष्प माला पहनाकर स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर श्रीवास्तव ने कहा कि हम प्रयास करते हैं कि छोटे बच्चे खेल के प्रति उत्साहित हो खेल के माध्यम से अपनी पहचान बनाएं आगे जाएं और देश का नाम रोशन करें। इसी के साथ दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम का संचालन शहर जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर शर्मा ने किया एवं आभार धर्म उत्सव प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ रितेश शर्मा ने माना इस अवसर पर कांग्रेस नेता नजर शेख, संतोष मोदी विक्रम मुकाती, अनिल गोस्वामी, वसीम हुसैन सहित कांग्रेस जन उपस्थित थे।