BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 4, 2023, 3:48 pm
KHABAR : भोपाल में महापंचायत, वेतनवृद्धि-नियमितिकरण पर ऐलान संभव,  सीएम शिवराज सिंह चौहान ने संविदा कर्मचारियों का  बुलाया सम्मेलन, संविदाकर्मियों को दे सकते है बड़ी सौगात, पढ़े खबर  

Share On:-

भोपाल | आज मंगलवार को संविदा कर्मियों की नाराजगी के बीच सीएम शिवराज सिंह चौहान ने संविदा कर्मचारियों का  सम्मेलन बुलाया गया है,  जिसमें सीएम लंबित मांगों को लेकर कोई घोषणा कर सकते हैं। इसमें प्रदेशभर से हजारों संविदा कर्मियों के शामिल होने की उम्मीद है।


आगामी विधानसभा चुनाव के पहले प्रदेश की शिवराज सरकार हर वर्ग को साधने में जुटी है, खास करके कर्मचारियों पर विशेष फोकस बना हुआ है। सरकारी कर्मचारियों को 4% डीए वृद्धि, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को वेतनवृद्धि और रोजगार सहायकों के पंचायत सचिव बनने का अवसर देने के बाद अब शिवराज सरकार एमपी के संविदा कर्मियों को सौगात देने की तैयारी में है।

सीएम कर सकते है बड़ी घोषणा

दरअसल, आज मंगलवार को संविदा कर्मियों की नाराजगी के बीच सीएम शिवराज सिंह चौहान ने संविदा कर्मचारियों का  सम्मेलन बुलाया गया है,  जिसमें सीएम लंबित मांगों को लेकर कोई घोषणा कर सकते हैं। ।इसमें प्रदेशभर से हजारों संविदा कर्मियों के शामिल होने की उम्मीद है।वर्तमान में एमपी के अलग-अलग विभागों में 2.30 लाख के आसपास संविदा कर्मचारी कार्यरत है, जो  नियमितीकरण समेत अन्य मांगों को लेकर कई बार सरकार के खिलाफ खोल मोर्चा चुके हैं ।

इन मांगों को लेकर हो सकता है बड़ा ऐलान

संभावना जताई जा रही है कि सीएम शिवराज आज सम्मेलन में संविदा कर्मचारी को 90 प्रतिशत के स्थान पर सौ प्रतिशत वेतन देने और सीधी भर्ती के पदों में कोटा 20 से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने का ऐलान कर सकते है।इससे पहले रविवार को ही सामान्य वर्ग आयोग के अध्यक्ष शिव चौबे और कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा के साथ संविदा कर्मचारी महासंघ के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी।

कर्मचारियों को मांगे पूरी होने की उम्मीद
मध्य प्रदेश संविदा कर्मचारी-अधिकारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश राठौर का कहना है कि मुख्यमंत्री का दृष्टिकोण सकारात्मक है, इसलिए पूरी उम्मीद है कि संविदाकर्मियों की लंबित मांगें पूरी होंगी। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह भदौरिया ने सभी संविदा कर्मचारियों को महापंचायत में शामिल होने के लिए आह्वान किया है। आमंत्रण पत्र जारी कर उन्होंने कहा है कि बड़े हर्ष के साथ सूचित किया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के लाडले एवं यशवस्वी मुख्यमंत्री ने संविदा को मुक्त करने का जो संकल्प लिया था आज वह समय आ गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE