BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में कल एमपीआरडीसी करेगी पोल.. <<     REPORT : नीमच के पर्यटन विकास में निवेश की तैयारी, AB.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : नशे के खिलाफ नीमच पुलिस का बड़ा अभियान,.. <<     KHABAR : आयुर्वेद चिकित्सा शिविरों में उमड़ा.. <<     REPORT : जिला कौशल विकास समिति की बैठक संपन्न,.. <<     KHABAR : अच्छी पैदावार की तैयारी में किसान, खेतों.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे 105 वर्ष के भगतराम मुकाती.. <<     BIG NEWS : सीजेपी की दोबारा आंदोलन की चेतावनी,.. <<     KHABAR : जन्मस्थली नीमच में गौरव के साथ मना.. <<     KHABAR : नीमच नगर पालिका सीएमओ दुर्गा बामनिया ने.. <<     BIG REPORT : दिनभर चली नपा की अतिक्रमण हटाओ मुहिम,.. <<     NEWS : गो सम्मान आह्वान अभियान की विशाल यात्रा,.. <<     खरगोन में किसान कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 7, 2023, 3:49 pm
BIG NEWS : प्रियंका गांधी के दौरे से पहले तैयारियों का जायजा लेने पूर्व सीएम, सिंधिया के गढ़ में गरजे दिग्विजय सिंह, बोले-इस बार गद्दारों को कोई मौका नहीं मिलेगा, भारी बहुमत से कमलनाथ सरकार बनेगी, पढे़ खबर 

Share On:-

ग्वालियर। एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए बयान दिया है कि आगामी 2023 के विधानसभा चुनाव में गद्दारों को कोई मौका नहीं मिलेगा। कांग्रेस पार्टी भारी बहुमत से इस चुनाव में जीतकर सरकार बनाएगी। साथ ही अपने वचन पत्र को पूरा करेगी।


कमल नाथ के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार बनाएगी। दिग्विजय सिंह 21 जुलाई को कांग्रेस की राष्ट्रीय नेता प्रियंका गांधी के ग्वालियर दौरे की तैयारियों की समीक्षा के लिए आए हैं। पत्रकारों से बातचीत से पहले उन्होंने सभा स्थल पर पहुंचकर कुछ दिशा निर्देश भी दिए हैं।


राज्यसभा सदस्य व वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का सीधी और शिवपुरी में दलितों के साथ हुई घटनाओं के बारे में कहना है कि किसी भी प्रकार का ऐसा कृत घोर निंदनीय है और और इसे माफ नहीं किया जा सकता है। आगामी 21 जुलाई को प्रियंका गांधी के ग्वालियर दौरा और 30 से ज्यादा सीटे मिलने के सवाल पर दिग्विजय सिंह का कहना है कि निश्चित तौर पर कांग्रेस में बहुत उत्साह है। लोग जानते हैं और महसूस करते हैं कि जो जनमत था जिन लोगों ने उसे बेचा और करोड़ों रुपए लिए उन लोगों को सबक सिखाने के लिए जनता तैयार है।


एक दिन पहले केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के ग्वालियर दौरे और सभी समाज के साथ बैठक और जाट समाज से अपना पुराना रिश्ता और बाल्मिक समाज के कार्यक्रम में पहुंचने के सवाल पर दिग्विजय सिंह ने कहा है कि यह कौन सी नई बात है। ऐसी बातें तो हमने पहले भी सुनी थी आज भी सुन रहे हैं, लेकिन उस समाज के लिए क्या किया यह तो बताना चाहिए।


दो दिन पहले ग्वालियर पहुंचे कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह के स्वागत कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसियों के दो गुटों के आपस में विवाद और उसके बाद सड़क पर झगड़े पर पूछे गए सवाल पर दिग्विजय सिंह ने हंसते हुए सवाल को टाल दिया और कहा कि काहे का विवाद। कोई विवाद नहीं है न ही हुआ था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE