BREAKING NEWS
BIG REPORT : नीमच में पेयजल व्यवस्था सुधार के लिए 22.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जमीन दो या न्याय दो- प्रशासनिक दफ्तरों के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे रमेशचंद्र परिहार, परिवार में.. <<     VIDEO NEWS: खनियांधाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 लाख.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का जामा मस्जिद क्षेत्र और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कमलपुर में बाबा रामदेव जन्मोत्सव धूमधाम.. <<     KHABAR : पहली एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़े.. <<     KHABAR : लोक कल्याण मेले में हितग्राहियों को मिले.. <<     KHABAR : खनियांधाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 लाख के.. <<     KHABAR : उद्यानिकी योजनाओं का लाभ लेने का सुनहरा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : दिग्विजय सिंह के अपमान पर कांग्रेस में.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना बनी.. <<     शाजापुर के कमलपुर में बाबा रामदेव जन्मोत्सव.. <<     खरगोन जिले के कसरावद रोड पर सीसी रोड निर्माण.. <<     जावरा के भीमाखेड़ी में मिलावटी दूध फैक्ट्री.. <<     BIG BREAKING : कांग्रेस की उम्मीदों को झटका,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 8, 2023, 5:57 pm
BIG NEWS :  नैगवां की अंजना और शिवमंगल, जब कैरियर पर देने लगी ध्यान तो नाराज हुआ प्रेमी, फिर जैसे ही जंगल में दिया इस बड़ी वारदात को अंजाम तो उड़ गए खाकी के होश, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर

Share On:-

कटनी । प्रेम प्रसंग में नाकाम एक आशिक ने अपनी ही माशूका की गला दाबकर हत्या कर दी। मामला कटनी जिले का है जहां बड़वारा थाना क्षेत्र के नैगवां की रहने वाली अंजना कटनी में पढ़ाई करती थी। गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली अंजना 6 जून को परीक्षा देने के लिए गर्ल्स हॉस्टल से कॉलेज के लिए निकली थी। इसी दरमियान उसका आशिक शिवमंगल सिंह उसे मेन रोड में एलआईसी के पास मिल गया और अपने साथ चलने को कहा अंजना के परिजनों के मुताबिक अंजना ने शिवमंगल के साथ प्रेम तो किया था। लेकिन समय के साथ वह अपने कैरियर को लेकर उससे अलग हटने लगी थी। यही वजह है कि शिवमंगल सिंह उससे नाराज था और उसने उसे जंगल में ले जाकर गला दबाकर हत्या कर दी।


मामला माधव नगर थाने में दर्ज किया गया। जहां गुमशुदा अंजना की तलाश शुरू की गई। काफी पूछताछ के बाद अंजना की सहेली ने बताया कि शिवमंगल सिंह उसे अपने साथ लेकर गया था। तकरीबन 1 महीने बीत जाने के बाद आखिरकार शिवमंगल सिंह पुलिस के हत्थे चढ़ हीं गया और काफी पूछताछ के बाद आखिरकार शिवमंगल सिंह ने अपना गुनाह कबूल कर लिया दृ शिवमंगल के मुताबिक अंजना के साथ उसका अफ़ेयर था लेकिन कुछ दिनों से अंजना ने अपना नया आशिक बना लिया था जो उसे नागवार गुजर रहा था बस इसी वजह से उसने अंजना को मौत के घात उतार दिया। शिवमंगल सिंह के बताए ठिकाने पर जब छानबीन की गई तो वहां लाश के कई टुकड़े और कपड़े मिले जिसे देखकर उसके परिजनों ने अंजना के होने का शिनाख्त भी कर दिया पुलिस ने शिवमंगल सिंह को हत्या के जुर्म के आरोप में जेल भेज दिया है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE