उज्जैन। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2022-23 की चतुर्थ तिमाही की जिला स्तरीय बैंकर्स सलाहकार एवं समीक्षा समिति की बैठक कल गुरूवार 13 जुलाई को दोपहर 12 बजे प्रशासनिक संकुल भवन के तृतीय तल सभाकक्ष में आयोजित की जायेगी। उक्त जानकारी एलडीएम संदीप अग्रवाल ने दी। सभी संबंधितों से उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है।