BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर मनाया जाएगा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी बुजुर्ग में क्लस्टर स्तरीय.. <<     BIG NEWS : पीलियाखाल नदी किनारे मिली नवजात, रोने की.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर पिपलिया मंडी पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : टीईटी मुद्दे पर 2010 से पूर्व नियुक्त.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद का सात दिवसीय योग शिविर.. <<     BIG NEWS : राजस्थान में तस्करी का बड़ा नेटवर्क.. <<     NEWS : मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र का असर, राजस्थान की.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा में कांग्रेस संगठन की मजबूती पर.. <<     KHABAR : पीएम आवास मेला एवं स्वनिधि महोत्सव में.. <<     KHABAR : 251 दीपों की रोशनी में मनाई महाराणा प्रताप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 18, 2026, 7:26 pm
BIG NEWS : नशा तस्करों पर पिपलिया मंडी पुलिस का शिकंजा, लाखों रूपये कीमत की एमडी ड्रग और डोडाचूरा के साथ खाकीे हत्थे चढ़े महफुज और वसीम, अब रहेंगे सलाखों के पीछे, मुखबिर की सूचना से मिली बड़ी सफलता, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। नशा मुक्ति अभियान के तहत पिपलियामंडी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 400 ग्राम एमडी ड्रग (कीमत करीब 8 लाख रुपये), 10.500 किलोग्राम डोडाचूरा (कीमत 20 हजार रुपये) तथा तस्करी में प्रयुक्त होंडा एसपी-125 मोटरसाइकिल जब्त की है। कुल जब्त मशरूका की कीमत लगभग 9 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेर सिंह बघेल एवं एसडीओपी कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विक्रम सिंह इवने के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने फटाका मार्केट-काचरिया रोड पर एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली।

पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम महफुज पिंजारा (19) निवासी खजुरी रुंडा, थाना गरोठ तथा वसीम मंसूरी (20) निवासी सगोरिया, थाना शामगढ़ बताए। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एमडी ड्रग और डोडाचूरा बरामद हुआ।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 175/2026 के तहत धारा 8/15 एवं 8/22 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आरोपियों से मादक पदार्थों के स्रोत एवं तस्करी नेटवर्क के संबंध में पूछताछ जारी है।

इस कार्रवाई में एसआई जसराज सिंह चंदेल, आरक्षक विमल सांखला, भूपेंद्र सिंह, सुभाष प्रसाद, पवन सिंह बोराना, रिंकू सिंह एवं पुष्पराज सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE