BREAKING NEWS
मुरैना जिला अस्पताल में हाई वोल्टेज.. <<     शहडोल पुलिस की जांबाजी से बची महिला की जान,.. <<     KHABAR : कलेक्टर की पहल रंग लाई, 7 परिवारों को मिला.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन शिकायत की जांच के दौरान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 108 एम्बुलेंस बनी जीवन रक्षक, ईएमटी अनिल.. <<     BIG NEWS : 6 साल से फरार एनडीपीएस किंगपिन राकेश जाट.. <<     BIG REPORT : कंजार्डा में “प्रशासन आपके द्वार”.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी का मंदसौर में विशाल.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : आज बनेगा शक्तिशाली द्विद्वादश दृष्टि.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर मनाया जाएगा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी बुजुर्ग में क्लस्टर स्तरीय.. <<     BIG NEWS : पीलियाखाल नदी किनारे मिली नवजात, रोने की.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर पिपलिया मंडी पुलिस का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 12, 2023, 6:25 pm
KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर आयोजित हुई जनजागृति रैली, जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, पढ़े खबर 

Share On:-

उज्जैन। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.दीपक पिप्पल ने बताया गया कि 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर जनजनजागृति रैली का आयोजन किया गया। रैली को प्रातः मातृ एवं शिशु चिकित्सालय, चरक भवन उज्जैन से डॉ.के.सी.परमार जिला स्वास्थ्य अधिकारी, जिला उज्जैन द्वारा हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ किया गया। रैली मे नर्सिंग की छात्राऐं हाथों में तख्तियां लेकर प्रचार-प्रसार करती हुई चल रही थी।  रैली में विभाग के विभिन्न अधिकारी व कर्मचारी भी शामिल हुए।

उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस के रूप में मनाया जाता है। जिसका उद्देश्य लोगों के बीच में बढ़ती हुई जनसंख्या के दुष्परिणामों से अवगत कराना है। आज की परिस्थतियों में यह आवश्यक है कि हम विकराल रूप ले चुकी जनसंख्या को नियंत्रित करने हेतु प्रभावी कदम उठायें। इसके लिये शासन द्वारा अनेक प्रकार की परिवार नियोजन कार्यक्रमों/योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। जनसंख्या को स्थिर करने के लिये चार महत्वपूर्ण कारक है, जिनके बारे में हमे दम्पत्तियों को एवं अन्य लोगों को जानकारी प्रदान करना है। वर्तमान में भारत की जनसंख्या लगभग एक अरब पच्चीस करोड़ से भी अधिक हो गई है। तेज रफ्तार से बढ़ रही जनसंख्या हमारे पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ गरीबी, कुपोषण, बेरोजगारी आदि समस्याओं को बढ़ा रही है।

विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर 11 जुलाई से 11 अगस्त तक जनसंख्या स्थिरता माह मनाया जायेगा, जिसके अन्तर्गत व्यक्तिगत संपर्क के माध्यम से सभी चिन्हित लक्ष्य दंपत्तियो से संपर्क कर उन्हें प्रेरित करना, दंपत्तियों के जनता के मध्य परिवार नियोजन के साधनों के विषय में जानकारी प्रदाय की जाने की सुविधा जिसमे वे अपनी पसंद का साधन का उपयोग कर सके। आज की परिस्थतियों मे यह आवश्यक है कि हम विकराल रूप ले चूकी जनसंख्या वृद्धी को नियंत्रित करने हेतु प्रभावी कदम उठावे। इसके लिये शासन द्वारा अनेक प्रकार की परिवार नियोजन कार्यक्रमों/योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। जन संख्या को स्थिर करने के लिये चार महत्वपूर्ण कारक है, जिनके बारे मे हमे दम्पत्तियों को एवं अन्य लोगो को जानकारी प्रदान करना है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE