BREAKING NEWS
मुरैना जिला अस्पताल में हाई वोल्टेज.. <<     शहडोल पुलिस की जांबाजी से बची महिला की जान,.. <<     KHABAR : कलेक्टर की पहल रंग लाई, 7 परिवारों को मिला.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन शिकायत की जांच के दौरान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 108 एम्बुलेंस बनी जीवन रक्षक, ईएमटी अनिल.. <<     BIG NEWS : 6 साल से फरार एनडीपीएस किंगपिन राकेश जाट.. <<     BIG REPORT : कंजार्डा में “प्रशासन आपके द्वार”.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी का मंदसौर में विशाल.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : आज बनेगा शक्तिशाली द्विद्वादश दृष्टि.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर मनाया जाएगा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी बुजुर्ग में क्लस्टर स्तरीय.. <<     BIG NEWS : पीलियाखाल नदी किनारे मिली नवजात, रोने की.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर पिपलिया मंडी पुलिस का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 12, 2023, 6:28 pm
REPORT : आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत अरूण कुमार को मिल रहा निःशुल्क डायलेसिस का लाभ, पीड़ित परिवार ने दिया पीएम मोदी को धन्यवाद, पढ़े खबर

Share On:-

उज्जैन। उज्जैन शहर के विद्यानगर निवासी अरूण कुमार सिंह उम्र 55 वर्ष पिता राजदेव सिंह निरन्तर बीमारी के कारण कमजोर होते जा रहे थे जिस कारण उनको दैनिक दिनचर्या वाले कार्य करने मे भी परेशानी आ रही थी एवं स्वास्थ्य मे लगातार गिरावट के कारण उनके परिजन अरूण कुमार को प्रायवेट अस्पताल ले गये जहां पर चिकित्सक द्वारा अरूण कुमार की जांच करवाई जिसमे पाया कि अरूण कुमार कीडनी मे खराबी होना बताया गया तथा उन्हे डायलेसिस की आवश्यकता बताई गई ताकि अरूण कुमार को गंभीर स्थिति से बाहर लाया जा सके एवं उसे बचाया जा सके। अरूण कुमार द्वारा प्रायवेट अस्पताल मे डायलेसिस करवाया प्रारंभ किया जब सप्ताह मे दो बार डायलेसिस की आवश्यकता पड़ने लगी और उसका खर्च 3000 से 4000 हजार प्रति सप्ताह आने लगा जिस कारण परिवार की आर्थिक स्थिति गड़बड़ाने लगी।

अरूण कुमार के परिजन उनको लेकर जिला चिकित्सालय उज्जैन पहुचे चिकित्सालय मे चिकित्सक द्वारा उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया एवं उनको बताया गया कि वे जिला चिकित्सालय मे ही स्थापित आयुष्मान कक्ष पर संपर्क करें यदि आप योजना का लाभ लेने हेतु पात्र पाये गये तो आपका निःशुल्क उपचार प्राप्त हो जायेंगा। इसके बाद अरूण कुमार का पंजीयन आयुष्मान योजना अन्तर्गत किया गया वे आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत लाभ लेने हेतु पात्र पायें गये। आयुष्मान योजना अन्तर्गत अरूण कुमार का सप्ताह मे दो बार निःशुल्क डायलेसिस जिला चिकित्सालय उज्जैन की डायलेसिस युनिट मे चिकित्सा विशेषज्ञ एवं प्रशिक्षित स्टाफ की निगरानी मे किया जा रहा है अब उनके परिवार को पहले से काफी राहत है कि सप्ताह मे दो दिन डायलेसिस का खर्च आयुष्मान भारत निरामयम योजना के अन्तर्गत शासन द्वारा वहन किया जा रहा है। डायलेसिस के कारण अब अरूण कुमार पहले से अच्छा महसूस कर रहे है एवं उनके परिवार वाले भी अरूण कुमार के स्वास्थ्य मे सुधार से संतुष्ट है, निकट भविष्य मे अरूण कुमार के बेहतर स्वास्थ्य लाभ होने की आशा है। अरूण कुमार के परिवार वाले इस योजना का लाभ मिलने से बेहद खुश है जिसके अन्तर्गत डायलेसिस का खर्च मध्यप्रदेश शासन द्वारा वहन किया जा रहा है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE