नीमच। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी जावद के कार्यालय में ईवीएम प्रदर्शन केंद्र बनाया गया है। इस ईवीएम प्रदर्शन केंद्र पर आम लोगों को ईवीएम के बारे में जानकारी प्रदान की जा रही है। ईवीएम का प्रदर्शन स्वीप गतिविधि अंतर्गत किया जा रहा है,जो कि चुनाव तक निरंतर जारी रहेगा।