नीमच। जिला दण्डाधिकारी नीमच द्वारा शस्त्र लायसेंसी रायसिंहपुरा तहसील व जिला नीमच निवासी अमरसिंह पिता साबु के विरूद्ध विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध होने के कारण उनको प्रदत्तु शस्त्र लायसेंस क्रमांक-18/एमपीएनएमएच/2012 (एक बारह बोर बंदूक) को तत्का्ल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है। इस संबंध में एडीएम नीमच नेहा मीना द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।