BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर जिले का शामगढ़ और घर के बाहर खेल रहे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच के डाकघरों में जून माह की इस तारीख को.. <<     खरगोन में टीईटी मुद्दे पर शिक्षकों में चिंता.. <<     शाजापुर में किसान संघ ने कृषि समस्याओं को.. <<     मुरैना जिला अस्पताल में हाई वोल्टेज.. <<     शहडोल पुलिस की जांबाजी से बची महिला की जान,.. <<     KHABAR : कलेक्टर की पहल रंग लाई, 7 परिवारों को मिला.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन शिकायत की जांच के दौरान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 108 एम्बुलेंस बनी जीवन रक्षक, ईएमटी अनिल.. <<     BIG NEWS : 6 साल से फरार एनडीपीएस किंगपिन राकेश जाट.. <<     BIG REPORT : कंजार्डा में “प्रशासन आपके द्वार”.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी का मंदसौर में विशाल.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : आज बनेगा शक्तिशाली द्विद्वादश दृष्टि.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर मनाया जाएगा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 13, 2023, 11:16 am
NEWS : चित्तौड़गढ़ के बस्सी में सत्यव्रत रावत चूण्डा पेनोरमा के लिए राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने जमीन का निरीक्षण कर चिन्हित किया, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ जिले में सत्यव्रत रावत चूण्डा पेनोरमा के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसके लिए 4 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की थी जिसकी जमीन चिन्हित करने के लिए राजस्थान धरोहर प्राधिकरण बोर्ड के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने बस्सी पहुंचकर भूमि का मौका निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत बस्सी सरपंच जनक सिंह चुंडावत की मोजुदगी में तहसील के सामने 6 बीघा जमीन चिन्हित की।
राज्यमंत्री ने बताया कि इस पेनोरमा के माध्यम से रावत चूण्डा के महान कृतित्व एवं व्यक्तित्व को दर्शाया जाएगा। जिससे लोगों को उनके अविस्मरणीय बलिदान, त्याग, साहस एवं स्वाभिमान की जानकारी मिलेगी। यह पेनोरमा आमजन तथा भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत साबित होगा। उल्लेखनीय है कि रावत चूण्डा मेवाड के महाराणा लाखा के ज्येष्ठ पुत्र थे। पिता के आदेश को मानकर अपनी वरिष्ठता, राजगद्दी और यहां तक कि राज्य की सीमाओं का भी त्याग करने वाले रावत चूण्डा कलयुग के भीष्म पितामह के नाम से प्रसिद्ध हुए।
निरीक्षण के समय बस्सी सरपंच जनक सिंह तहसीलदार विपिन चौधरी पंचायत अध्यक्ष सुभाष पुरोहित सौरव कोठारी योगेश मूंदड़ा सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता एवं अधिकारी साथ रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE