शाजापुर। कलेक्टर कन्याल एवं जनप्रतिनिधियों ने आज जिला मुख्यालय स्थित शासकीय बीकेएसनएल महाविद्यालय के सामने एबी रोड के डिवाईडर के बीच में पौधे रोपित किये। जिसमें चम्पा सहित विभिन्न प्रकार के पौधे रोपित किये गये।
इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष प्रेम जैन, जनसभा पति प्रेम यादव, स्वास्थ्य सभापति दुष्यंत सोनी, पार्षद प्रतिनिधि प्रशांत चौहान, पूर्व पार्षद बसंत जैन, पार्षद प्रतिनिधि लाला शर्मा, सीएमओ धीरज शर्मा, तहसीलदार मधु नायक, उद्यानिकी मनीष चौहान सहित सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।