नीमच। पुलिस मुख्यालय द्वारा दिनांक 07 जुलाई 2023 से 07 सितम्बर 2023 तक चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत छटे दिवस जिला पुलिस नीमच ने बिना हेलमेट एवं बिना सिट बेल्ट वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 177 चालान बनाकर 84,000 रूपए वसूल किये।
चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत छठे दिवस यातायात थाना तथा जिले के समस्त थानो की संयुक्त कार्यवाही द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान बिना हेलमेट वाहन चालको के विरूद्ध 75 चालान बनाकर समन राशी 22,500 रूपये, सीट बेल्ट न पहनने वाले वाहन चालको के विरूद्ध 65 चालान बनाकर समन राशी 32,500 रूपये, नम्बर प्लेट विधिवत/नही होने वाले 10 वाहन चालको के विरूद्ध चालान बनाकर समन राशी 5,000 रूपये तथा अन्य वाहन चालको के विरूद्ध कुल 27 चालान बनाये जाकर समन राशी 24,000 रूपये वसूल की गई। इस प्रकार कुल 177 चालान बनाये जाकर राशि 84,000 रूपये वसूल की गई।
नोट- पुलिस मुख्यालय के आदेश से दिनांक 07 जुलाई 2023 से 07 सितम्बर 2023 तक बिना हेलमेट व सिट बेल्ट वाहन चालको के विरूद्ध जिला नीमच में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अतः जिला पुलिस नीमच आमजन से अपील करती है कि बिना हेलमेट व बिना सीट बेल्ट पहने वाहन ना चलाए, अन्यथा उचित वैधानिक दण्डाहत्मक कार्यवाही की जायेगी।