मनासा। दिनांक 12 जुलाई 2023 को रात्रि 10 बजे वन परिक्षेत्र अधिकारी शरद जाटव को दूरभाष पर सूचना मिली की ग्राम मोकमपुरा देवरी में मगरमच्छ है। वन परिक्षेत्र अधिकारी मनासा ने तुरंत संज्ञान में लेते हुए रेस्क्यू टीम को भेजा।
रेस्क्यू टीम ने 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़कर पिंजरे में लिया। मगरमच्छ लगभग 5 फीट लंबा और 50 किलो वजनी था। जो कि पूर्णत स्वस्थ था मगरमच्छ को रात्रि में गांधी सागर जलाशय में छोड़ा गया। रेस्क्यू टीम प्रभारी मिट्ठू सिंह चंद्रावत, वाहन चालक प्रेम सिंह गौड़, वाहन चालक आत्माराम मीणा का सराहनीय सहयोग रहा।