BREAKING NEWS
BIG NEWS : चित्तौड़गढ जिला पुलिस की विशेष टीम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     पोलायकला में बिना अनुमति लगाए गए लोटस.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में मिला युवती का.. <<     नेवरी में श्री राम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव.. <<     देवास में दिनदहाड़े गैस सिलेंडर.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही कमला बाई खाबिया, परिवार में.. <<     खलटाका पुलिस चौकी की बड़ी कार्रवाई, यात्री.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की गरोठ थाना पुलिस और अवैध.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     महिदपुर टेकरी पर बिना खर्च गूंजी शहनाई,मां.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में रहस्यमयी ढंग से गायब हुई.. <<     बड़वानी में वीआईपी इलाके में भारी.. <<     सेंधवा के जोगवाड़ा रोड पर खूनी जंग, सिर्फ.. <<     KHABAR : ग्राम बोलिया में स्वर्णउदय वेलफेयर.. <<     REPORT : आज जारी होगी पीएम-किसान सम्मान निधि की.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से योग को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : रतलाम मंडल ने रचा नया कीर्तिमान, एक दिन.. <<     KHABAR : खुले और अनुपयोगी बोरवेल तत्काल बंद करें,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 22, 2023, 1:10 pm
BREAKING NEWS : हाई कोर्ट ने सरकारी कर्मचारियों के हित में दिया फैसला, 30 जून या इससे पहले रिटायर होने वाले कर्मचारियों को भी मिलेगा यह फायदा, पढ़े खबर 

Share On:-

जयपुर। राजस्थान हाई कोर्ट ने प्रदेश के लाखों कर्मचारियों के हित में फैसला दिया है। अब 30 जून तक रिटायर्ड होने वाले कर्मचारियों को उनके पिछले एक साल की वेतन वृद्धि का लाभ दिया जाएगा। जस्टिस अनूप ढंढ की अदालत ने रामबाबू गुप्ता समेत 150 लोगों की याचिका पर फैसला सुनाते हुए कहा- सरकार को 30 जून तक रिटायर्ड होने वाले कर्मचारियों को सालाना वेतन वृद्धि का लाभ देना होगा।


इस पर समर वैकेशन से पहले हाई कोर्ट ने सुनवाई पूरी करके फैसला सुरक्षित रख लिया था। शुक्रवार को जस्टिस अनूप ढंढ ने करीब 150 से ज्यादा याचिकाओं पर फैसला सुनाया। कोर्ट ने कहा- जिस कर्मचारी ने रिटायर होते वक्त उस साल में 6 माह से अधिक काम किया है। उसे उस साल की वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ देय होगा। सरकार की ओर से कोर्ट में कहा गया कि इस फैसले से सरकार पर करोड़ों रुपए का आर्थिक भार आएगा। इस दलील को कोर्ट ने नहीं माना।

याचिकाकर्ताओं तक सीमित होगा फैसला, लेकिन प्रभावित लाखों होंगे-
याचिकाकर्ताओं की ओर से पैरवी करने वाले वकील विज्ञान शाह व अन्य ने कहा- अदालत का यह फैसला याचिकाकर्ताओं तक ही सीमित होगा। इससे अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित प्रदेश के लाखों कर्मचारी होंगे। फैसले के बाद सरकार को याचिकाकर्ताओं को तो इसका लाभ देना ही होगा। साथ ही अन्य कर्मचारियों को लेकर भी सरकार को फैसला लेना होगा। उन्होंने कहा- अगर सरकार ऐसा नहीं करेगी तो इस फैसले के आधार पर हर साल 30 जून तक रिटायर्ड होने वाले कर्मचारी कोर्ट का रुख करेंगे। इससे अदालत में लिटिगेशन बढ़ेगा।

पेंशन, ग्रेजुएटी, सेवानिवृत परिलाभों में मिलेगा फायदा-
इस फैसले के बाद 30 जून तक रिटायर होने वाले कर्मचारियों को सीधे-सीधे फायदा होगा। अभी तक रिटायर्ड होने पर कर्मचारियों को उनके वर्तमान वेतन पर ही सेवानिवृति का लाभ, पेंशन व ग्रेजुएटी का लाभ मिलता था। अब जब उन्हें वार्षिक वेतन वृद्धि मिलेगी। पेंशन व अन्य लाभों की गणना बढ़े हुए वेतन पर होगी। एक अनुमान के तहत इससे रिटायर्ड होने वाले कर्मचारियों को लाखों रुपए का फायदा होगा

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE