नीमच। जिले की शान एवं महामहिम राष्ट्रपति महोदया द्वारा सम्मानित नीमच की अपर कलेक्टर नेहा मीणा मैडम को नीमच जिला ताइक्वांडों संघ के पदाधिकारियों एवं नेशनल प्लेयर निकिता राठौड़, इशिका रावत ने ऑफिस जाकर बधाई दी एवं गुलदस्ता भेंट किया एवं चर्चा की। इस अवसर पर नीमच जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष रतन लाल निर्वाण, उपाध्यक्ष प्रेमचंद कलोशिया, रेलवे के मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक अर्जुन सिंह वर्मा एवं नीमच जिला ताइक्वांडो संघ के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य मौजूद थे।
नीमच जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव जय प्रकाश लोधा ने जानकारी देते हुए बताया कि नीमच जिले में पिछले 40 साल से कोच मनोज सिंह लोधा द्वारा मार्शल आर्ट का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मार्शल आर्ट्स में कराते और ताइक्वांडो खेल का वर्तमान में रोज प्रशिक्षण रेलवे स्टेशन परिसर में दिया जा रहा है। प्रशिक्षण प्राप्त कर यहां के खिलाड़ी आर्मी, पुलिस, रेलवे एवं अन्य प्रशासनिक सेवाओं में अपनी सेवाए दे रहे है। जिलाध्यक्ष रतन लाल निर्वाण ने नीमच जिले के सभी पेरेंट्स से अनुरोध किया है कि आज के समय अधिकतर बच्चे मोबाइल में ही ज्यादा समय व्यस्त रहते हैं, जिनसे बच्चो का शारीरिक और मानसिक रूप से विकास नहीं हो पाता है, इसीलिए बच्चों को अधिक से अधिक संख्या में मार्शल आर्ट सिखाए और उन्हें मजबूत बनाए। मार्शल आर्ट सीखने हेतु कोच मनोज सिंह लोधा 7869151535 एवम जयप्रकाश लोधा 9179445545 पर संपर्क कर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।