BREAKING NEWS
देवास के खटाम्बा पहुँचे मुख्य सचिव अनुराग.. <<     देवास पुलिस का 'ऑपरेशन त्रिनेत्रम' सफल,.. <<     NEWS : बालाजी प्रशिक्षण संस्थान का चतुर्थ दंगल.. <<     देवास कलेक्ट्रेट से जुड़े डिप्टी सीएम.. <<     दतिया पहुंचे यूपी के सीएम योगी.. <<     BIG NEWS : 818 किलो डोडाचूरा तस्करी मामले में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की भदेसर थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय का प्रदेश में परचम, अंडर-15 फुटबॉल.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ जिला पुलिस की विशेष टीम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     पोलायकला में बिना अनुमति लगाए गए लोटस.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में मिला युवती का.. <<     नेवरी में श्री राम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव.. <<     देवास में दिनदहाड़े गैस सिलेंडर.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही कमला बाई खाबिया, परिवार में.. <<     खलटाका पुलिस चौकी की बड़ी कार्रवाई, यात्री.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की गरोठ थाना पुलिस और अवैध.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     महिदपुर टेकरी पर बिना खर्च गूंजी शहनाई,मां.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 22, 2023, 8:17 pm
REPORT : प्रदेश के सूक्ष्‍म लघु मध्‍यम उद्यम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने किया जावद क्षेत्र के बावलजूनी में 13 लाख के कार्याे का लोकार्पण व 4.22 लाख के नाला निर्माण कार्य का भूमिपूजन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रदेश के सूक्ष्‍म लघु मध्‍यम उद्यम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने जावद क्षेत्र के प्रवास के दौरान शनिवार को विकास पर्व के तहत ग्राम पंचायत केलूखेडा के ग्राम बावलजूनी में आयोजित एक कार्यक्रम में 13 लाख की लागत से नवनिर्मित सामुदायिक भवन, बाउण्‍ड्रीवाल एवं 3.32 लाख की लागत से नानपुरिया में नवनिर्मित सीसी रोड का लोकार्पण किया। उन्‍होने यहां 4.22 लाख की लागत के नाला निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर शिलान्‍यास किया। इस मौके पर श्‍याम काबरा, सचिन गौखरू, जयप्रकाश पाण्‍डला, सरपंच सुरेशचंद्र भील, जनपद सीईओ आकाश धार्वे, अन्‍य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे। इस अवसर पर ग्रामीणों से संवाद करते हुए मंत्री सखलेचा ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास के प्रति दृढ संकल्पित है , विकास क्षेत्र में नजर आ रहा है। गांव-गांव में सडकों का जालबिछा है, पेयजल के लिए हर घर नल से जल योजना का काम चल रहा है।

उन्‍होने कहा कि 2024 तक कोई भी आवासहीन प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से वंचित नहीं रहेगा। सभी को पक्‍के आवास की सुविधा मिलेगी। शुद्ध पेयजल, घर-घर तक पहुचाने के लिए गांधी सागर से पाईप लाईन डालने का काम प्रारंभ हो गया है। मंत्री सखलेचा ने कहा कि लाडली बहना योजना महिलाओं की जिंदगी बदलने वाली योजना है। प्रदेश में 1.25 करोड बहनाओं को लाडली बहना योजना का लाभ मिला है। उनके खाते में दो किश्‍तें एक-एक हजार रूपये की जमा हो गई है। उन्‍होने कहा कि 25 जुलाई से 21 वर्ष आयु की बहनों और ऐसे परिवार जिसके पास ट्रेक्‍टर है, उन परिवारों की बहनों के फार्म भी भरने का कार्य शुरू हो रहा है। उन बहनों को भी लाडली बहना योजना का लाभ मिलेगा।

मंत्री सखलेचा ने दीप प्रज्‍जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तदपश्‍चात सरपंच भील व ग्रामीणों ने अतिथियों का स्‍वागत किया। मंत्री सखलेचा ने पूजा अर्चना कर निर्माण कार्याे का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE